{"_id":"6ace990a403496d2bc0d57ce","slug":"demand-to-implement-advocates-protection-act-intensifies-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-187033-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
विज्ञापन
फरेंदा। अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर दीवानी न्यायालय, फरेंदा के अधिवक्ता मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी न्यायिक कार्य से विरत रहे। उन्होंने सरकार से लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करने की अपील की।
अधिवक्ताओं का कहना है कि दूसरों को न्याय दिलाने की जिम्मेदारी निभाने वाला अधिवक्ता समाज खुद अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। अधिवक्ताओं के अनुसार, प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। न्यायालयों में काम करने के दौरान अधिवक्ताओं को विभिन्न प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कानून की आवश्यकता है। इसके बावजूद सुरक्षा के लिए ठोस कानूनी व्यवस्था की मांग अब तक पूरी नहीं हुई है।
इस दौरान पूर्व अध्यक्ष सुधेश मोहन श्रीवास्तव, अरविंद मिश्र, राम सहाय गुप्ता, शैलेंद्र श्रीवास्तव, तबरेज अहमद, हरिओम श्रीवास्तव, मो. हई, उदय शंकर चौरसिया, अतुल श्रीवास्तव, सुनील मणि, आशुतोष राना, गंगा पासवान, मृदुल यादव, संतोष पांडेय, हरि नारायण यादव और सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।