{"_id":"6a14aa121caef5969d00f2e3","slug":"demand-to-cancel-the-reinstatement-of-the-ration-dealer-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-177963-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कोटेदार की बहाली निरस्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कोटेदार की बहाली निरस्त करने की मांग
Tue, 26 May 2026 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 26 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सदर तहसील क्षेत्र के बड़हरा टोला सेमरहना गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर कोटेदार की बहाली निरस्त करने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि, कोटेदार लंबे समय से राशन वितरण में अनियमितता कर रहा है।
ग्रामीण गिरजाशंकर, महमूद, जुनेद, मनीष, अशफाक आदि ने बताया कि कोटेदार राशन तौल में घटतौली करता है। आरोप है कि, फर्जी तरीके से राशन कार्ड में नाम जोड़कर राशन उठाने, मृतकों और विवाहिता महिलाओं के यूनिट का लाभ लेने जैसे गंभीर आरोप हैं। आरोप है कि, ग्रामसभा निवासी एक महिला के राशन कार्ड में भी फर्जी सदस्य जोड़कर राशन लिया जाता रहा। ग्रामीणों ने डीएम से मांग की कि कोटेदार की बहाली संबंधी जांच आख्या सार्वजनिक की जाए।