{"_id":"6a14ac162621a235e107b244","slug":"demand-for-fair-consolidation-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-177960-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: निष्पक्ष चकबंदी कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: निष्पक्ष चकबंदी कराने की मांग
Tue, 26 May 2026 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 26 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर में सोमवार को वनग्राम खुर्रमपुर के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर वन भूमि पट्टों की जांच कर निष्पक्ष चकबंदी कराने की मांग उठाई। आरोप लगाया कि वन अधिकार अधिनियम 2006 एवं 2007 के तहत वर्ष 2011 में वितरित वन भूमि पट्टों में अनियमितताएं हुई थीं, जिसकी शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
वनटांगिया विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष कन्हई प्रसाद ने बताया कि वनग्राम खुर्रमपुर के कास्तकारों को कब्जे के आधार पर पट्टा दिया गया था, लेकिन कई प्रभावशाली लोगों ने अपने वास्तविक कब्जे और वन विभाग के पूर्व आवंटन से अधिक भूमि का अवैध तरीके से पट्टा करा लिया। इससे कई गरीब परिवार पट्टे से वंचित रह गए।
कुछ दबंग लोग जल्दबाजी में चकबंदी कराने के पक्ष में हैं, जिससे गरीब परिवारों को भारी नुकसान हो सकता है।