फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand for dismissal of West Bengal government

बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग

Fri, 16 Jul 2021 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Demand for dismissal of West Bengal government
पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संबंधित जनजातीय सुरक्षा मंच के जिला प्रमुख दुर्गा मद्धेशिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राष्ट्रपति को संबोधित 10 सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। वहां आम जनता भी परेशान है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी हैं। ऐसे में पश्चिम बंगाल सरकार के बने रहने का कोई औचित्य नहीं है।

संगठन के जिला प्रमुख दुर्गा मद्धेशिया ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद जिस तरह निर्दोष व्यक्तियों के साथ मारपीट, दुष्कर्म, आगजनी, लूट, हत्याकांड जैसी घटनाएं जारी हैं, यह अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि बेगुनाहों के साथ की जा रही बर्बरता को राज्य सरकार रोक पाने में विफल है। उन्होंने राष्ट्रपति से पूरे घटनाक्रम की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों को सलाखों के पीछे भेजने की मांग की है। इस दौरान संगठन मंत्री सचिन, किशोर मद्धेशिया, राजनाथ भारती, गौतम जोशी, अंजनी जायसवाल, सिद्धेश जायसवाल, सोनू गुप्ता, मन कुमार, अनीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed