फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand for concrete action regarding cow protection

Maharajganj News: जयमाल के दौरान मारपीट, दूल्हे के भाई की मौत

Tue, 28 Apr 2026 02:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Demand for concrete action regarding cow protection
महराजगंज। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव के मल्लाह टोला में रविवार की रात आई बरात में फोटो खिंचाने को लेकर घराती और बरातियों में मारपीट हो गई। मारपीट में दूल्हे के भाई विनोद प्रजापति (32) के सिर में गंभीर चोट लग गई। उन्हें नौतनवा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर ने गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव चड़लहा के टोला डिहवा निवासी किशुन के बेटे दीपेंद्र की बरात रविवार की रात सोनौली कोतवाली क्षेत्र के कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव के मल्लाह टोला पर दीनानाथ प्रजापति के घर आई थी।
विज्ञापन

द्वार पूजा तक सब कुछ ठीक रहा। जयमाल के दौरान स्टेज पर फोटो खिंचवाने को लेकर कन्या और वर पक्ष के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में कन्या पक्ष के दीनानाथ प्रजापति व उनके रिश्तेदार राजमन, नोहर, लाल साहेब निवासी बेलहिया नेपाल और दूल्हेे के दो बड़े भाई मनोज प्रजापति व विनोद प्रजापति घायल हो गए। गांव के सहेंद्र प्रजापति ने बताया कि मारपीट में गंभीर रूप से घायल विनोद प्रजापति की इलाज के लिए गोरखपुर ले जाते समय सोमवार की सुबह मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर मामले में लड़की के पिता के मामा शंभु प्रसाद निवासी कैथवलिया उर्फ बरगदही, रिश्तेदार, लाल साहेब, निवासी तुर्कवलिया पीपीगंज, गोरखपुर और सुरेश प्रजापति निवासी बेलहिया नेपाल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed