{"_id":"5a47e16e4f1c1b8e698c499c","slug":"demand-for-changing-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति शेड्यूल बदलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति शेड्यूल बदलने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन देकर वापस आते छात्र नेता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। शनिवार को जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज के छात्र संघ अध्यक्ष बलराम दूबे के नेतृत्व में छात्र नेताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर ग्रामीण अंचल की मौजूदा विद्युत आपूर्ति शेड्यूल में परिवर्तन करने की मांग की है जिससे की छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए समय से बिजली मिल सके।
डीएम को सौंपे पत्र में छात्र संघ अध्यक्ष बलराम दूबे ने कहा कि शहर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति संतोष जनक है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रात 11 बजे से की जा रही है। इससे परीक्षार्थियों को तैयारी में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं।
बोर्ड परीक्षा को मद्देनजर ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति शेड्यूल में परिवर्तन कर उसे शाम छह बजे से किया जाए ताकि बोर्ड परीक्षार्थी परीक्षा की तैयारी कर सके । ज्ञापन देने वालों में नारायण दत्त उपाध्याय, विघ्नेश पांडेय, टिंकू मिश्र, गोपाल शर्मा, देवराज, अभय राज पाण्डेय, राजदीपक मिश्र, गोलू जायसवाल व प्रीतम वर्मा आदि मौजूद रहे।