फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand for benefits of government schemes

Maharajganj News: सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग

Sun, 19 Apr 2026 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Demand for benefits of government schemes
परसामलिक। नौतनवा तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को उस वक्त सन्नाटा पसर गया, जब एक 65 वर्षीया असहाय विधवा महिला सिंगारी देवी की मर्मस्पर्शी दास्तान अधिकारियों के सामने आई। अपनों की कमी और सिस्टम की अनदेखी के बीच घुट-घुटकर जी रही बुजुर्ग महिला की दयनीय स्थिति देख हर कोई दंग रह गया।
विज्ञापन

ज्ञापन के जरिए सिंगारी देवी ने प्रशासन को बताया कि वह अकेली है। न उनकी कोई संतान है, और न ही सिर छिपाने के लिए कोई स्थाई ठिकाना। वर्तमान में वह न बेघर हैं, बल्कि उनके पास आय का भी कोई साधन नहीं है। चिंता का विषय यह है कि बुढ़ापे की लाठी कही जाने वाली वृद्धा का पेंशन भी तकनीकी कारणों से बंद है, जिससे उनके सामने जीवन-मरण का संकट खड़ा हो गया है। ज्ञापन के जरिए मांग की गई है कि मानवीय आधार पर महिला को तत्काल अंत्योदय राशन कार्ड मुहैया कराया जाए तथा उनकी रुकी हुई पेंशन बहाल की जाए और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उसे एक छत भी प्रदान किया जाए। साथ ही शारीरिक रूप से बेहद कमजोर और चलने-फिरने में लाचार सिंगारी देवी के लिए उचित चिकित्सा सुविधा की भी अपील की गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मौजूद अधिकारियों ने संबंधित विभाग को जांच कर तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया है और भरोसा दिलाया है कि उन्हें जल्द ही सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed