फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Delhi moved away from headquarters, roadways operations halted for a week

Maharajganj News: मुख्यालय से दूर हुई दिल्ली, रोडवेज संचालन एक सप्ताह से ठप

Thu, 21 Nov 2024 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Delhi moved away from headquarters, roadways operations halted for a week
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। जिला मुख्यालय से दिल्ली दूर हो गई है। महराजगंज डिपो से संचलित इकलौती रोडवेज सेवा जो कानपुर होते हुए दिल्ली तक जाती थी उसका संचालन सप्ताह भर से ठप है। तकनीकी खराबी के कारण उसे गोरखपुर वर्कशॉप में मरम्मत के लिए भेजा गया है। अभी तक समस्या दूर न होने के कारण संचालन नहीं शुरू हो सका। इसके कारण दिल्ली के लिए लोगों को लखनऊ से बस बदलनी पड़ती है अथवा गोरखपुर जा कर ट्रेन का सहारा लेना पड़ता है।

महराजगंज डिपो न सिर्फ चालकों की समस्या से जूझ रहा है बल्कि डिपो के वर्कशॉप में कारीगरों का भी टोटा है जिसके कारण बसों में मेजर तकनीकी समस्या आने पर गोरखपुर वर्कशॉप भेजना पड़ता है। गोरखपुर वर्कशॉप में पहले से ही अधिक लोड के कारण गड़बड़ी दूर करने के लिए भेजी गई बस एक सप्ताह से पहले नहीं लौट पाती। इस बार तो डिपो से दिल्ली तक जाने वाली बस एक सप्ताह के बाद भी सही होकर नहीं लौटी जिसके कारण संचालन रुका हुआ है। लोगों को दिल्ली के सफर के लिए अन्य विकल्प तलाश करने पड़ रहे हैं। मनोज चौधरी, रबीन्द्र कुमार सिंह, विकास श्रीवास्तव और प्रवीण कुमार का कहना है कि दिल्ली तक बस संचालन से यह सुविधा थी कि कहीं बस नही बदलना पड़ता था। अब गोरखपुर या लखनऊ में बस बदलना पड़ता है। तब दिल्ली का सफर पूर्ण हो पाता है। एआरएम रोडवेज सर्वजीत वर्मा ने बताया कि वर्कशॉप में बस ठीक हो गई है। एक दो दिन में संचालन दोबारा प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed