{"_id":"6a6d146735ee80f29b0d5c8e","slug":"delays-in-the-jhatpat-instant-electricity-connection-scheme-leave-consumers-frustrated-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-182374-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: झटपट बिजली कनेक्शन योजना में लेटलतीफी, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: झटपट बिजली कनेक्शन योजना में लेटलतीफी, उपभोक्ता परेशान
Sat, 01 Aug 2026 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 01 Aug 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
परतावल। सरकार की महत्वाकांक्षी झटपट बिजली कनेक्शन योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को निर्धारित समय में नया बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराना है। वहीं बिजली उपकेंद्र परतावल के अंतर्गत यह योजना अपने नाम के विपरीत काम करती दिखाई दे रही है। आवेदन, शुल्क जमा करने और सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बावजूद कई उपभोक्ता महीनों से नए बिजली कनेक्शन का इंतजार कर रहे हैं। विभाग की ओर से पोल और केबल की उपलब्धता न होने का हवाला देकर मामले को टाल दिया जा रहा है।
परतावल के वार्ड संख्या-3, गौतम बुद्ध नगर निवासी सौदामिनी ने बताया कि उन्होंने झटपट योजना के तहत सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन किया और निर्धारित शुल्क भी जमा कर दिया। बावजूद इसके महीनों बीत जाने पर भी उनके घर बिजली कनेक्शन नहीं लगाया गया।
एसडीओ मयंक अग्रवाल ने बताया कि झटपट योजना के तहत बिजली पोल लगाने की कोई निर्धारित समय-सीमा नहीं है। उन्होंने कहा कि पोल लग भी जाए, तो फिलहाल केबल उपलब्ध नहीं है। ऐसे में यदि उपभोक्ता को जल्दी है तो स्वयं केबल की व्यवस्था कर बांस-बल्ली के सहारे कनेक्शन जुड़वा सकते हैं। संवाद