{"_id":"5cae3e64bdec2207143ea3d5","slug":"defend-information-from-je-aes","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई-एईएस से बचाव की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई-एईएस से बचाव की दी जानकारी
Thu, 11 Apr 2019 12:35 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
जेई-एईएस से बचाव की दी जानकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। जिला अस्पताल के सभागार में स्टॉफ नर्सों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दूसरे दिन बुधवार को प्रशिक्षण में जेई एईएस के बचाव व लक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सीएमएस डॉक्टर आरबी राम ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले जेई-एईएस के मरीजों की जरूरी जांच तुरंत करें। जेई-एईएस के लक्षण के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि यदि झटका या मुंह से झाग आता है तो करवट लेटाकर झाग साफ करना चाहिए।
उन्होंने मरीज पर पानी की पट्टी लगाने के साथ ही बच्चे के उम्र के हिसाब से जरूरी दवा देने का सुझाव दिया। कहा कि दवा मरीज को देने से पहले डॉक्टर को जरूर दिखाएं। डॉक्टर डीके सिंह ने सभी स्टॉफ नर्स को अस्पताल में साफ-सफाई से होने वाले लाभ की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने जेई-एईएस मरीज के इलाज के समय रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज के इलाज से समय सावधानी जरूरी है। प्रशिक्षक डॉ. राकेश रमन, डॉ. राम नवल आदि मौजूद रहे।