फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Deepak becomes president of FRCT Nichlaul block

Maharajganj News: एफआरसीटी निचलौल ब्लॉक के अध्यक्ष बने दीपक

Thu, 23 Jan 2025 07:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 23 Jan 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
Deepak becomes president of FRCT Nichlaul block
महराजगंज। फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम (एफआरसीटी) महराजगंज की ओर से निचलौल ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिलाध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी ने कार्यकारिणी की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दीपक जायसवाल को ब्लॉक अध्यक्ष, जैनुल आबदीन को महामंत्री, शिव लाल चौरसिया को कोषाध्यक्ष, नौशाद अली को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अब्दुल गनी को उपाध्यक्ष, शैलेश कसौधन को संगठन मंत्री और आलमगीर को आईटी सेल प्रभारी बनाया गया है। संस्थापक महेंद्र वर्मा, सह संस्थापक चंद्रशेखर सिंह और चरन सिंह कवर और प्रदेश टीम के मोहम्मद अयूब अंसारी ने कहा कि हम लोगों को उम्मीद है कि आप लोग एफआरसीटी को हर घर पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि एफआरसीटी एक परिवार है जो अपने सदस्यों को सामाजिक, अर्थिक और स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करती है। महामंत्री सुनील वर्मा ने बताया कि एफआरसीटी से जुड़े किसी सदस्य के निधन होने पर टीम के सभी सदस्य परिवार को 50 लाख रुपये तक का आर्थिक मदद करने का लक्ष्य बनाया है। कोषाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से बीमार या दुर्घटना में घायल सदस्य के इलाज में 5 से 10 लाख रुपये तक का आर्थिक मदद कराने की भी योजना लाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed