फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Decorated Shivalaya, Har-Har Mahadev will echo from today

Maharajganj News: सजे शिवालय, आज से गूजेंगे हर-हर महादेव

Mon, 22 Jul 2024 04:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 22 Jul 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Decorated Shivalaya, Har-Har Mahadev will echo from today
इटहिया शिव मंदिर का झालरों से सजा मुख्य गेट।
महराजगंज। आज सावन माह का पहला सोमवार है। जिले के सभी शिव मंदिर सज गए हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी। भीड़ प्रबंधन के पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा इंतजाम पूरे कर लिए हैं।
विज्ञापन

ठूठीबारी क्षेत्र के इटहिया शिव मंदिर पर पूरे महीने मेला चलता है। कोठीभार में बहुरवा बाबा शिव मंदिर, थाना फरेंदा में गोपालपुर शाह में शिव मंदिर है। नेपाल की त्रिवेणी नदी पर स्नान कर कांवडिए जल भरकर इटहिया शिव मंदिर ठूठीबारी व बउरवा बाबा कोठीभार शिव मंदिर पर जल चढ़ाने जाते हैं। सावन के प्रत्येक सोमवार को अधिक भीड़ होने के कारण अतिरिक्त पुलिस फोर्स सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाई जाती है।
विज्ञापन

सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। कावड़ियों को आने-जाने के लिए मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहेगी। चौक पर मधुबनी व दरहटा शिव मंदिर पर काफी मात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। चानकी घाट व नेपाल की त्रिवेणी नदी से जल लाकर श्रद्धालु जलाभिषेक करते हैं। हरपुर पकड़ी स्थित बहुरहवा बाबा, सेखुई गांव के शिव मंदिर, कटहरा शिव मंदिर, महराजगंज शहर के सिंचाई काॅलोनी स्थित शिवालय में मेले की तैयारी पूरी कर ली गई है। पंचमुखी शिवमंदिर ईटहिया के गर्भ गृह में लाइटिंग, सीसीटीवी कैमरे के साथ पंखे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



श्रद्धालुओं की सुविधा का रखा जाएगा ख्याल
पंचमुखी शिवधाम ईटहिया शिवमंदिर के पुजारी ध्यानचंद गिरी ने बताया कि श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा का ख्याल रखा जाएगा। मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर परिसर को सजाया गया है। सावन में श्रद्धालु व कांवड़िए करीब 40 किलोमीटर दूर नेपाल के नवलपरासी जिला अंतर्गत त्रिवेणी धाम से जल लेकर मंदिर आते हैं। मंदिर पर कुछ वर्षों से श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।


सावन में पांच सोमवार का बन रहा है योग
पंडित पंकज दत्त पांडेय ने बताया कि देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने के लिए सावन का महीना सबसे उत्तम माना जाता है। इस बार सावन एक माह का है। सावन की शुरुआत आज सोमवार से शुरू हो जाएगा। समापन 19 अगस्त को होगा। ऐसे में शिव पूजा के लिए इस बार भक्तों के पास पांच सोमवार होंगे। इस पूरे माह में शिव जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। सावन में पड़ने वाले प्रत्येक सोमवार का अलग ही महत्व है। सावन मास का पहला सोमवार 22 जुलाई, दूसरा 29 जुलाई, तीसरा सोमवार पांच अगस्त, चौथा सोमवार 12 अगस्त जुलाई, पांचवां सोमवार 19 अगस्त को होगा।




भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ईटहिया में लगे आठ बैरियर
सावन माह में करीब छह एकड़ परिक्षेत्र में फैले पंचमुखी शिवधाम ईटहिया मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से मंदिर परिक्षेत्र के चारों तरफ आठ बैरियर लगाकर पहले ही वाहनों को रोक दिया जाएगा। क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि भीड़ नियंत्रण को लेकर ईटहिया शिव मंदिर से लमुहा तालाब तक तीन शितलापुर मार्ग पर एक रेंगहिया मार्ग पर दो तथा अमडी पुल मार्ग पर दो बैरियर लगाए गए हैं। वहीं श्रदालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राजस्व विभाग से करीब 15 लेखपाल, पुलिस विभाग के 100 आरक्षी, 12 मुख्य आरक्षी, 15 महिला आरक्षी, दो ट्रैफिक गार्ड, 14 उपनिरीक्षक, पांच थानेदार, डेढ़ सेक्शन पीएसी के साथ मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed