फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Deceased found solar light, alive wandering from door to door

Maharajganj News: मृतक को मिला सोलर लाइट, जिंदा भटक रहे दर-दर

Thu, 14 Sep 2023 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Deceased found solar light, alive wandering from door to door
निचलौल। ब्लॉक के सोहगीबरवा गांव से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर मृतक के नाम पर सोलर लाइट जारी कर दी गई। जबकि जिंदा लोग सोलर लाइट के लिए ब्लॉक से लेकर जिला मुख्यालय का चक्कर काट रहे हैं। इस मामले में शिकायत के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी ने सहायक विकास अधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास ने कहा कि सोहगीबरवा गांव के रहने वाले प्रहलाद गुप्ता ने सात जुलाई को डीएम से शिकायत कर बताया था कि गांव एक तरफ घने जंगलों से तो दूसरी तरफ नारायणी नदी से घिरा हुआ है। इससे यहां पर कुछ वर्षों से बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। लोगों को अंधेरे से मुक्ति दिलाने के लिए सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च कर सोलर लाइट वितरण के लिए जिम्मेदारों को आदेश दिया। इसके बाद जिम्मेदारों ने सोलर लाइट वितरण के नाम पर रकम वसूली करते हुए खूब मनमानी की और एक ही परिवार में पति-पत्नी और उनके बेटों के नाम से सोलर लाइट दे दिया। हद तो तब हो गई जब जिम्मेदारों ने गांव के रहने वाले मृतक पन्नालाल के नाम से भी सोलर लाइट का वितरण कर दिया। जबकि पन्नालाल की करीब छह माह पहले ही मौत हो गई है। अधिकारियों की मनमानी की वजह से गांव के 88 पात्र परिवार अभी भी सोलर लाइट योजना से वंचित हैं।
विज्ञापन

--------------
डेढ़ माह बाद सहायक विकास अधिकारी को मिला पत्र



सोहगीबरवा गांव के रहने वाले प्रहलाद गुप्ता ने सात जुलाई को जिला मुख्यालय पहुंच डीएम से शिकायत कर जांच की मांग की थी। मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास ने 18 जुलाई को शिकायती पत्र के साथ सहायक विकास अधिकारी को पत्र भेजकर एक सप्ताह के अंदर जांच कर सत्यापन आख्या कार्यालय में प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दिया था। लेकिन सहायक विकास अधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी के पत्र को डेढ़ माह तक नजरअंदाज करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




---------------------

रकम वसूली का वीडियो भी हो चुका है वायरल



सोहगीबरवा में सोलर लाइट वितरण करने के नाम पर बीते दिनों एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में जिम्मेदार सूची में नाम जोड़ने के लिए हर व्यक्ति से रकम की वसूली कर रहे थे। इस मामले में 19 जुलाई को सोहगीबरवा पुलिस दो लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए चालान किया था।

--------------
जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर से मिले पत्र के माध्यम से जानकारी मिली है। जल्द मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।



-विनय पांडेय, सहायक विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed