{"_id":"5d4089f48ebc3e6d0179d018","slug":"debate-competition-maharajganj-news-gkp3158961152","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाद विवाद प्रतियोगिता में संजय अव्वल, सूर्यदेव को दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाद विवाद प्रतियोगिता में संजय अव्वल, सूर्यदेव को दूसरा स्थान
विज्ञापन
पैरामाउंट एकेडमी स्कूल में राष्ट्रीय वाद विवाद प्रतियोगिता कार्यक्रम में प्रमाण पत्र के साथ वि?
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाद विवाद प्रतियोगिता में संजय अव्वल, सूर्यदेव को दूसरा स्थान
महराजगंज। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर श्री मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को शहर के पैरामाउंट एकेडमी के सभागार में आयोजित किया गया। इसमें 13 महाविद्यालयों के 26 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य सोशल मीडिया के लाभ हानि के प्रति जागरूकता लाना था। इस दौरान छात्र छात्राओं ने बेहतर तर्कों के साथ अपने विचार रखे। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 11 से होकर दोपहर 1 बजे तक हुआ।
निर्णायक मंडल में इनकी रही भागीदारी
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार कुमार सिंह, जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज पूर्व मुख्य नियंता डॉ. घनश्याम शर्मा, जीएसवीएस इंटर कालेज के एनसीसी के मेजर अखिलेश्वर राव, पैरामाउंट एकेडमी के प्रधानाचार्य आर.एन. श्रीवास्तव शामिल रहे।
‘सोशल मीडिया पर प्रतिबंध देश में जरूरी’ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने तर्को के माध्यम से विचारों को रखा। किसी ने देश हित में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने की वकालत की तो किसी ने आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में इसकी उपयोगिता को अहम बताया। प्रतिभागियों ने कहा कि जिनकी आवाज प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया नहीं उठा पाता, उनके लिए सोशल मीडिया सहायक है। लेकिन सोशल मीडिया में अपनी बात कहने के दौरान सतर्कता बरतने की जरूरत है। निर्णायक मंडल के सदस्यों ने कहा कि सोशल मीडिया वर्तमान परिवेश की जरूरत है। इसका प्रयोग कैसे करें इसे समझने की जरूरत है। इसके महत्व और खामियों को भी बताया गया।
विज्ञापन
डीएम ने प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा अन्य प्रतिभागियों को भी सहभागिता प्रमाण दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए। सोशल मीडिया के फायदे एवं उसमें परोसो जाने वाले तथ्यों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बेहतर ढंग से पढ़ाई करने की नसीहत देकर सफलता के टिप्स दिए।
जीएसवीएस इंटर कालेज के प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह ने कहा कि वाद विवाद प्रतियोगिता में छात्रों ने सोशल मीडिया पर जो तर्क दिया, उसपर निश्चित रूप से अमल करने की जरूरत है। इस दौरान पंडित दिन दयाल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रामइंद्र चक्रवर्ती, आनंद प्रकाश राव, आदित्य पांडेय, इंजीनियर आकाश सिंह, आनंद वर्मा, घनश्याम राव आदि मौजूद रहे। कालेज के एमडी दुर्गेश सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।
------------------
प्रतियोगिता में इन्होंने मारी बाजी
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महराजगंज के संजय गांधी चौरसिया को प्रथम स्थान मिला। जबकि जवाहर लाल नेहरू पोस्ट ग्रेजुएट कालेज के सूर्यदेव पांडेय दूसरे स्थान पर रहे। मातारानी रूमाली देवी महाविद्यालय नदुआं बाजार की पूजा जायसवाल तृतीय स्थान पर रहीं। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय की प्रार्थना मोदनवाल एवं सरस्वती देवी पीजी कालेज निचलौल के मोहम्मद वारिश को सांत्वना पुरस्कार मिला।
यह भी बने प्रतियोगिता का हिस्सा
वाद विवाद प्रतियोगिता में रिंकी सिंह, नौरिन आविद, रामेश्वर मौर्य, शत्रुघन गुप्ता, नूरजहां, लीलावती कन्नौजिया, आरूषी मोदनवाल, कैसर जहां, रमन त्रिपाठी, नेहा उपाध्याय, फरहीन आविद, पूजा गुप्ता, निशा मद्धेशिया, मुकेश कुमार, सूरज वर्मा, विशाल कुशवाहा, माया वर्मा, प्रियंका, वंदना चौधरी, नरूअख्सा खातून, कार्तिक वर्मा आदि शामिल हुए।
----------------
फोटो:-
प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों ने रखे विचार
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले डायट महराजगंज के छात्र संजय गांधी चौरसिया ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं की प्रतिभा में निखार आता है। अपने विचारों को प्रकट करने के लिए अमर उजाला ने बेहतर मंच देकर युवाओं को आगे बढ़ने में मदद कर रहा है।
-----------
प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहने वाले जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज महराजगंज के छात्र सूर्य देव पांडेय ने कहा कि वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय आज के ज्वलंत मुद्दा था। भविष्य में मंच साझा करने में इससे मदद मिलेगी।
------------
प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पाने वाली माता रानी रूमाली देवी महाविद्यालय नदुआ की छात्रा पूजा जायसवाल ने कहा कि सफलता मिलने के साथ ही बहुत सारी ज्ञानवर्धक बातें जानने को मिली। प्रतियोगिता से युवाओं को मिलने वाला ज्ञान भविष्य में काम आएगा।
-------------
सांत्वना पुरस्कार विजेता डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के छात्रा प्रार्थना जायसवाल ने कहा कि ऐसे मंच से वैचारिक प्रखरता बढ़ती है। साथ मन की झिझक दूर होती है। काफी आत्मबल मिला है।
------------------
सांत्वना पुरस्कार पाने वाले सरस्वती देवी पीजी कालेज निचलौल के छात्र मोहम्मद वारिश ने कहा कि सोशल मीडिया के बारे में बहुत कुछ जानने को मिला। विपक्ष के साथियों का तर्क बेहतर लगा। भविष्य में इस तरह के आयोजन होने की जरूरत है।