फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   death os ssb jawan

फांसी से बचा, अस्पताल ले जाते समय एसएसबी जवान ने दम तोड़ा

Wed, 21 Oct 2020 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
death os ssb jawan
फांसी से बचा, अस्पताल ले जाते समय एसएसबी जवान ने दम तोड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवां (महराजगंज)। परसामलिक थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार निवासी सशस्त्र सीमा बल का जवान अपने घर में ही छत के कुंडे से आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी मिलते ही परिजन आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर ले गए, जहां गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।

बताया गया कि परसा मलिक थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर बोदरवार निवासी सुनील कुमार यादव (28) 34वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पश्चिम बंगाल के अलीनगर में तैनात थे। वह डाक लेकर गोरखपुर आए थे। बीते सोमवार को वहां से डाक रिसीव कराकर मां की तबीयत खराब होने की सूचना पर घर चले आए। बुधवार की भोर में लगभग 5:30 बजे घर में छत के कुंडे में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी मिलते ही परिजन तत्काल नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। इलाज के लिए गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि ड्यूटी से आने के बाद वह काफी परेशान थे। किसी से कुछ बताया नहीं। 21 अक्तूबर को ही ड्यूटी लौटना था, लेकिन उसने फंदा लगा लिया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि जवान ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed