{"_id":"5b4ceead4f1c1b45748b5407","slug":"death-of-student-leader-of-bike-rider-on-magic","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैजिक की चपेट से बाइक सवार छात्र नेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैजिक की चपेट से बाइक सवार छात्र नेता की मौत
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
मैजिक की चपेट से बाइक सवार छात्र नेता की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज-शिकारपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के गोरखपुर मार्ग पर बरवा विद्यापति गांव के बरगदहियां पोखरी के पास सोमवार को मैजिक ने छात्र नेता की बाइक को पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभ्ाीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों व पुलिस के सहयोग से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया कि पूर्व छात्र नेता ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
बरवां विद्यापति निवासी अंचल पांडेय (30) किसी कार्य से गोरखपुर मार्ग पर शिकारपुर जा रहे थे। इस दौरान महराजगंज से आ रही मैजिक ने बरगदहियां पोखरे पर उनकी बाइक काे पीछे से टक्कर मार दिया। कोतवाल राम दवन मौर्य ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मैजिक को कब्जे में ले लिया है। चालक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज महराजगंज का छात्र नेता रह चुका है। काॅलेज छोड़ने के बाद भी वह छात्रों की समस्याओं को लेकर सक्रिय रहते थे।