{"_id":"6478ede280c664732a065064","slug":"death-of-private-bank-manager-maharajganj-news-c-7-1-190060-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बोलेरो की चपेट में आने से निजी बैंक के मैनेजर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बोलेरो की चपेट में आने से निजी बैंक के मैनेजर की मौत
Fri, 02 Jun 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
ठूठीबारी मार्ग पर नवीन मंडी गेट के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के ठूठीबारी मार्ग पर नवीन मंडी गेट के पास बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार निजी बैंक के मैनेजर की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, निचलौल क्षेत्र के टिकुलहिया निवासी विजय प्रकाश (35) क्षेत्रीय विकास निधि लिमिटेड बैंक की शाखा मिश्रवलिया में मैनेजर थे। रोज की तरह सुबह विजय बाइक से बैंक जाने के लिए घर से निकले। ठूठीबारी मार्ग स्थित नवीन मंडी गेट के पास पीछे से आ रही बोलेरो ने उन्हें चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। यह खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी संयोगिता का रो रोकर अचेत हो जा रही थी। बड़ी बेटी साक्षी (12) और छोटा बेटा आदित्य (10) पापा को पुकार कर बिलख रहे थे।
विजय प्रकाश भाई सुदामा, दामोदर और भगवान से छोटे थे। कुछ वर्ष पहले सुदामा व दामोदर की भी आकस्मिक मौत हो गई थी। परिवार के लोग दो भाइयों की मौत से किसी तरह उभरे थे। इसी बीच सड़क हादसे में सबसे छोटे भाई विजय प्रकाश की भी मौत हो गई। क्षेत्रीय विकास निधि लिमिटेड बैंक के कर्मचारियों ने बताया कि विजय प्रकाश सरल स्वभाव के थे। करीब तीन वर्ष पहले बैंक में मैनेजर पद पर उनकी नियुक्ति हुई थी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बोलेरो को कब्जे में लिया है। जयुवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।