{"_id":"5fdf960b8ebc3e3c5714902c","slug":"death-of-a-detainee-in-jail-death-maharajganj-news-gkp3776601103","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बिगड़ी बंदी की तबीयत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बिगड़ी बंदी की तबीयत, मौत
विज्ञापन
जेल में बिगड़ी बंदी की तबीयत, मौत
- सुबह आठ बजे हैंडपंप पर मुंह धोने के दौरान सीने में दर्द होने पर गिरा, प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। भूमि विवाद व धोखाधड़ी के मामले में जिला जेल में बंद सुभाष चौधरी (50) नामक बंदी की तबीयत रविवार की सुबह बिगड़ गई। प्राथमिक उपचार के बाद जेल के स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बंदी के शव को पोस्टमार्टम के उपरांत उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
चौक थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया मानिकराम निवासी सुभाष भूमि विवाद व धोखाधड़ी के मामले में परिवार के दो अन्य सदस्यों के साथ जेल में बंद हुआ। रविवार की सुबह वह मुंह धोने के लिए जेल के अंदर स्थित हैंडपंप पर पहुंचा, जहां उसे सीने में दर्द की शिकायत हुई तथा वह वहीं गिर पड़ा। सूचना मिलने पर पहुंचे जेल के स्वास्थ्य कर्मियों ने उसका प्राथमिक इलाज किया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे देखा तथा मृत घोषित कर दिया। जेल अधीक्षक अविनाश कुमार ने बताया कि तबियत बिगड़ने की वजह से बंदी की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
नौ दिसंबर को जेल में आया था सुभाष
जेलर अरविंद श्रीवास्तव के मुताबिक मृत बंदी नौ दिसंबर से जिला कारागार में आया था, अभी उसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है।