फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   death in road accident

छठ पूजा के लिए मायके आ रही महिला की मार्ग दुर्घटना में मौत

Wed, 10 Nov 2021 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
death in road accident
छठ पूजा के लिए मायके आ रही महिला की मार्ग दुर्घटना में मौत
विज्ञापन

फरेंदा। छठ पूजा मनाने मायके डड़वार खुर्द आ रही महिला की ट्रैक्टर-टाली की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोल्हुई थाना क्षेत्र के खरहरवां निवासी अंगिला (32) अपने भाई प्रद्युम्न कुमार के साथ स्कूटी से अपने मायके फरेंदा क्षेत्र के डड़वार खुर्द आ रही थीं। मायके से थोड़ी दूर पहले ही सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-टाली की चपेट में आ गई। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजन महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। वहां पहुंचते ही चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि महिला के तीन बच्चे हैं। महिला की मौत के बाद मायके में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मारपीट में युवती घायल
फरेंदा। क्षेत्र के परसिया बुजुर्ग में पारिवारिक विवाद में सोमवार की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें फातिमा (16) गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। गंभीर हालत देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed