फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   death in hyderabad

नरकटहां के युवक की हैदराबाद में मौत

Thu, 11 Nov 2021 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
death in hyderabad
नरकटहां के युवक की हैदराबाद में मौत
विज्ञापन

मुजुरी। पनियरा थाना क्षेत्र की ग्राम सभा नरकटहां के बुढ़ेली टोला निवासी दुर्गेश निषाद (25) की बुधवार की सुबह हैदराबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की सूचना जैसे ही घरवालों को मिली, कोहराम मच गया। गांव के लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया, मगर उनके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, दुर्गेश तीन माह पूर्व हैदराबाद में मजदूरी करने के लिए गया था। बुधवार की सुबह रहस्यमय परिस्थिति में उसकी मौत हो गई, जिसकी सूचना किसी ने घर वालों को दी। सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया। परिजनों की चीख-पुकार से गांव वाले भी गमगीन हो गए। पिता भाने निषाद ने बताया कि उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि कैसे यह घटना हो गई।
विज्ञापन

21 नवंबर को होनी थी दुर्गेश की शादी
ग्रामीणों के मुताबिक, 21 नवंबर को दुर्गेश की शादी होनी थी। परिवार में शादी की जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं। लेकिन नियति को यह मंजूर नहीं था। घटना ने युवक के घर व ससुराल दोनों ही परिवार को झकझोर कर रख दिया है। एक तरफ धूमधाम से शादी करने का अभिभावकों का सपना चकनाचूर हो गया वहीं वधू पक्ष भी इस घटना से अत्यंत दुखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed