{"_id":"60a2aeb78ebc3e86a719530e","slug":"deam-construction-maharajganj-news-gkp3949125174","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटान रोकने के लिए तैयारियों में जुटा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटान रोकने के लिए तैयारियों में जुटा विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटान रोकने के लिए तैयारियों में जुटा विभाग
पानी का दबाव रोकने व सुरक्षा को बढ़ावा देने को लेकर शुरू किया गया कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बारिश के मौसम में नदी में होने वाली कटान पर रोक लगाने के लिए सिंचाई विभाग ने अभी से कवायद प्रारम्भ कर दी है। चेहरी के पास से गुजर रहे रोहिन नदी में कटान रोकने के लिए विभिन्न जगहों पर स्पर बनवाए जा रहे हैं। इसके बन जाने से जहां नदी का स्वरूप नहीं बिगड़ेगा, वहीं जन-धन व फसलों को हानि से भी बचाया जा सकेगा। रोहिन नदी के पास से गुजरने वाले चेहरी बांध की लंबाई लगभग सात किलोमीटर है।
बारिश के मौसम में जब पानी का स्तर बढ़ जाता है तो नदी का कटान होने लगता है। कटान की वजह से जहां बंधे प्रभावित होते हैं, वहीं आमजन को भी जन-धन व फसलों के नुकसान का सामना करना पड़ता है। अब जबकि मानसून सत्र प्रारंभ होने में एक माह से कम समय बचा है तो कोरोना के चुनौतियों के बीच जिम्मेदार बचाव कार्य कराने में जुटे हैं। चेहरी बांध पर जहां पर कटान की स्थिति बनती है, वहां पर स्पर का निर्माण कराया जा रहा है। जिम्मेदार बोल्डर, बालू व अन्य सामग्रियों के सहारे उन स्थलों को मजबूत करने में जुटे हैं, जिससे कि पानी का स्तर बढ़ने की दशा में उन्हें किसी प्रकार की चुनौतियों से बचाया जा सके।
सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता रमेश यादव ने कहा कि मानसून सत्र को करीब आता देख स्पर(स्टड) निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। बचाव के सभी प्रबंध समय रहते पूरा कराए जाने पर जोर है।
विज्ञापन
कोरोना ने धीमी की रफ्तार
नदी के किनारे कराए जाने वाले मरम्मत कार्य की रफ्तार को कोरोना ने धीमा कर दिया है। कम संख्या में कर्मियों के मिलने से काम की गति बढ़ाने में भी समस्या आ रही है।