फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Deal with sensitivity in matters related to women

Maharajganj News: महिलाओं से संबंधित प्रकरणों में संवेदनशीलता के साथ करें काम

Tue, 30 Sep 2025 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Deal with sensitivity in matters related to women
उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग द्वारा जिला अस्पताल में कन्या पूजन किया गया।
महराजगंज। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत विकास भवन सभागार में जनसुनवाई की। उन्होंने विकास भवन सभागार में पीड़ित महिलाओं की जनसुनवाई की। इसमें कुल 14 मामले/प्रकरण आए। अधिकतर मामले/प्रकरण घरेलू हिंसा के रहे।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष ने क्षेत्राधिकारी पुलिस सदर को प्रस्तुत मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा पारिवारिक विवाद, पेंशन व राशन कार्ड के मामले भी उनके समक्ष प्रस्तुत हुए। उपाध्यक्ष ने सभी प्रकरणों को नोट करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर अनुपालन आख्या प्रेषित करने का निर्देश दिया। योजनाओं से संबंधित प्रकरणों में आवश्यक प्रक्रिया को पूर्ण कराते हुए नियमानुसार लाभ सुनिश्चित करवाने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने सभी अधिकारियों को महिलाओं से संबंधित प्रकरणों में विशेष संवेदनशीलता के साथ काम करने के लिए कहा, ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं बिना हिचक के अपनी समस्याओं को लेकर सामने आ सकें। उपाध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं को हर स्तर पर संघर्ष करना पड़ता है। इसलिए अधिकारियों से अपेक्षा होती है कि वे महिला पीड़िताओं के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में मिशन शक्ति 5.0 के तहत विभागीय अधिकारियों से योजनाओं के बारे में बारी-बारी जानकारी हासिल करते हुए ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को पूर्ण रूप से सशक्त बनाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी कन्हैया यादव, सीओ सदर जेपी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed