फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Deadly roads...potholes at every step

Maharajganj News: घुघली की सड़कें बदहाल....लोग परेशान

Sat, 28 Feb 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Deadly roads...potholes at every step
सिसवा में टूटी सड़क। 
राहगीरों के लिए जानलेवा बने गड्ढे, आने-जाने में लोगों को हो रही परेशानी
विज्ञापन


सड़कों पर कदम-कदम पर हुए दो-दो फुट के गड्ढों से राहगीर परेशान
महराजगंज। घुघली क्षेत्र में जप्रतिनिधियों की नजर-ए-इनायत नहीं होने से गांवों को जोड़ने वाली सड़कें बदहाल हो गई है। सड़कों पर कदम-कदम पर हुए दो-दो फुट के गड्ढे राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं।
बृहस्पतिवार को क्षेत्र की सड़कों का पड़ताल की गई तो पाया गया कि अधिकतर सड़कें जर्जर और टूटी-फूटी हालत में हैं। आए दिन इन पर राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशान स्कूली बच्चों को हो रही है। पकड़ियार बिशुनपुर से हरखा तक जाने वाली सड़क पर तीन-तीन फीट के गड्ढे हो गए हैं। यह सड़क राहगीरों के लिए चलने लायक नहीं रह गई हैं। इस रास्ते से आने-जाने वाले राहगीर रास्ता बदलकर लंबी दूरी वाला रास्ता तय करना बेहतर समझते हैं। वहीं स्कूली बच्चे प्रतिदिन इसी सड़क से होकर पैदल आने-जाने को इसलिए मजबूर हैं, क्योंकि इस पर साइकिल से चलना भी खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन


वहीं भुवना-तेड़वा-बिरैची मार्ग पर गिट्टियां उखड़ गई हैं। इस सड़क से गुजरने वाले राहगीर कभी जनप्रतिनिधियों को और कभी विभागीय अधिकारियों को कोसते हैं। दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर दो से तीन फीट के गहरे गड्ढे हो गए हैं। जनप्रतिनिधियों से क्षेत्रीय जनता अक्सर इस सड़क की मरम्मत करवाने की गुहार लगाते-लगाते थक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुवना से खानपुर होते हुए पकड़ियार-बिशुनपुर मार्ग सात किलोमीटर में हजारों दो-दो फीट के गड्ढे हैं। हालत यह है इस सड़क पर साइकिल से भी बच-बचाकर न चला जाए साइकिल की रिंग टेढ़ी हो जाएगी। यह सड़क कुशीनगर को महराजगंज से जोड़ती है, बावजूद इसके विभागीय जिम्मेदार इसकी ओर से आंख मूंदे हुए हैं। सड़क की बदहाली से आजिज स्कूली बच्चे इस पर गिरने के डर से पैदल आते-जाते हैं, वहीं इस पर उड़ने वाली धूल से आसपास के अधिकतर ग्रामीण श्वांसरोग और कमर दर्द से ग्रस्त हो रहे हैं।उस रस्ते पर चलना मौत को बुलाने जैसा है।

वहीं मंगलपुर-पटखौली-बसंतपुर मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। दो किलोमीटर की इस सड़क पर आना-जाना राहगीरों किसी मुसीबत से कम नहीं है।
मेदनीपुर ग्राम सभा के अंबेडकर चौराहे से लेकर जखिरा चौराहे की ओर जाने वाले दो किलोमीटर की सड़क चार फीट तक के गड्ढे बन गए हैं। इस पर चलना दुर्घटना को दावत देना है।


राहगीरों ने इस सड़क से आना जाना बंद कर दिया हैं। इसके अलावा भुवनी से घुघली बुजुर्ग तक जाने वाली दो किलोमीटर की सड़क की मरम्मत हुए साल भर भी नहीं बीता, बावजूद इसके सड़क बुरी तरह टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गई है। ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं देते।
वर्जन

जल्द सभी सड़कें दुरुस्त करा दी जाएंगी। इसे लोगों की परेशानी दूर हो जाएगी।
-सुनील यादव, अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed