{"_id":"64c6b32675282cc61806ee25","slug":"dead-body-of-youth-found-in-canal-fear-of-murder-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-3009-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नहर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नहर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
नहर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
शनिवार को दोस्तों के साथ मेला देखने गया था युवक, रविवार को नहर में मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। निचलौल शहर के मियां मुहल्ले से होकर जाने वाली नहर में रविवार शाम को एक युवक का शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक शनिवार को दोस्तों के साथ मेला देखने निकला था। रविवार की देर शाम शव मिला।
जानकारी के मुताबिक, निचलौल शहर के मियां मुहल्ले के रहने वाले विशाल श्रीवास्तव (22) शनिवार शाम को मोहर्रम का मेला देखने के लिए कुछ दोस्तों के साथ घर से निकले थे। देर शाम तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने विशाल की काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। रविवार सुबह परिजनों ने युवक के दोस्तों से पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। हिंदी मुहल्ले से होकर गुजरने वाली पतली नहर और आसपास की झाड़ियों में कुछ युवकों ने विशाल के शव को नहर में मिट्टी से दबा देखा तो परिजनों समेत पुलिस को सूचना दी। युवक की मौत से घटनास्थल पर मां आशा और पिता जगरनाथ का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। निचलौल थाना प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक फिरोज आलम ने कहा कि तहरीर के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
भाई और बहन से बड़ा था विशाल
घटनास्थल पर मौजूद मुहल्ले के रहने वाले लोगों ने बताया की मृत युवक विशाल भाई विक्की और बहन सलोनी से बड़ा था। पिता के पैर टूटने के बाद से मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाने में मदद करता था। विशाल की मौत के बाद अब आगे परिवार पर आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। विशाल की अभी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आरोपियों ने शातिर तरीके से घटना को दिया अंजाम
युवक के मौत के बाद लोगों की जुबान पर कई तरह की चर्चाएं होती रही। घटनास्थल से कुछ दूर नहर पुलिया पर बैठे लोग आपस में चर्चा करते रहे कि विशाल की हत्या आरोपियों ने बड़े ही शातिर तरीके से की है। क्योंकि, मृत विशाल के शरीर पर नीचे काले रंग का पैंट तथा ऊपर बनियान था। शरीर से शर्ट और पैर से जूते गायब थे। ऐसा लगता है कि हत्या करने के बाद शव को छुपाने के लिए पतली नहर में मामूली पानी के बीच कीचड़ में दबा दिया गया।