{"_id":"648379b22e22fd56e2045884","slug":"dead-body-of-young-man-found-in-suspicious-condition-maharajganj-news-c-7-1-201163-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: संदिग्ध हाल में युवक की लाश मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: संदिग्ध हाल में युवक की लाश मिली
Sat, 10 Jun 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा। फरेंदा-बृजमनगंज मार्ग जयपुरिया इंटर कॉलेज के बगल में शुक्रवार की शाम काे एक युवक का शव मिला। युवक की पहचान कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के ठाकुरनगर के टोला अजगरहा के 32 वर्षीय घनश्याम रूप में हुई।
फरेंदा थाना क्षेत्र के सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज के मुख्य गेट के बगल में शुक्रवार को दिन में दो बजे से एक युवक पड़ा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक को देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे उसने नशा कर रखा हो। इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की जेब में मिले परिचय पत्र के आधार पर उसकी पहचान हुई। मृतक के मुंह से झाग निकला हुआ था।
प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि युवक की पहचान हो गई है। परिजनों को सूचना दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। संवाद