फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dead body of young man found hanging from tree in suspicious condition

Maharajganj News: पेड़ से संदिग्ध हाल में लटका मिला युवक का शव

Tue, 07 Mar 2023 08:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 07 Mar 2023 08:04 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from tree in suspicious condition
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र की ग्राम सभा गौरी बढ़ईपुरवां में सोमवार सुबह गांव के बाहर खेत में सागौन के पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव लटकता हुआ मिला।
विज्ञापन

ग्राम सभा निवासी राजेश चौहान का पुत्र विजय चौहान (20) रविवार की रात घर से निकला था और देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। थक-हार कर परिजन घर लौट आए। इसी बीच सोमवार सुबह गांव के किनारे खेतों में सागौन के पेड़ पर एक युवक के शव लटकने की सूचना मिलते ही परिजन आननफानन में मौके पर पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। शव विजय चौहान का था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, विजय की दिमागी हालत कुछ ठीक नहीं थी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी निचलौल सूर्यबली मौर्य ने मौके पर पहुंच घटना स्थल का जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed