{"_id":"65bcde83fb77b307fc0f0677","slug":"dead-body-of-mason-found-hanging-from-noose-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-114953-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फंदे से लटकता मिला राजगीर मिस्त्री का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फंदे से लटकता मिला राजगीर मिस्त्री का शव
Fri, 02 Feb 2024 05:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 02 Feb 2024 05:52 PM IST
विज्ञापन
बागापार। ग्राम बागापार टोला कोदईपुर में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव कमरे में छत की कुंडी से लटकता मिला। परिजनों ने इसकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बागापार टोला कोदईपुर निवासी शिवनाथ विश्वकर्मा (35) राजगीर मिस्त्री का काम करता था। पारिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी शर्मिला कुछ दिन अपनी बड़ी बेटी उजाला को लेकर बांसपार अपने मायके चली गई थी। जबकि बेटा दीपांशु अपने पिता के साथ था। बृहस्पतिवार को शिवनाथ अपनी पत्नी को विदा कराने ससुराल गए थे। बच्चों को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया था।
मृतक के भाई विश्राम ने बताया कि शुक्रवार की सुबह जब शिवनाथ अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो शिवनाथ का शव छत की कुंडी से लटक रहा था। सूचना पर चौकी प्रभारी सचिंद्र राठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। जानकारी मिलने पर उसकी पत्नी शर्मिला भी पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक आनंद गुप्ता ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।