फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dead body of a youth found in suspicious circumstances, suspicion of murder

Maharajganj News: संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Tue, 12 May 2026 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found in suspicious circumstances, suspicion of murder
भिटौली मृतक हकामुद्दीन की रोते बिलखते परिजन। 
लक्ष्ममीपुर देउरवा गांव का रहने वाला था युवक, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

मृतक के शरीर पर कई जगह गहरे चोट के निशान मिले
भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर देउरआ गांव निवासी हकामुद्दीन का शव सोमवार को संदिग्ध हालात में कमता बुजुर्ग जाने वाले मार्ग पर पिपरिया के समीप एक पुलिया के नीचे मिला। शव पर कई जगह गहरे चोट के निशान मिलने से हकामुद्दीन की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीपुर देउरवा से कमता बुजुर्ग जाने वाले मार्ग पर टोला पिपरिया में सोमवार को गांव के ही एक हकामुद्दीन (35) युवक का पुलिया के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि लक्ष्मीपुर देउरवां गांव निवासी हकामुद्दीन रविवार की देर रात करीब 10 बजे से घर से लापता हो गया था। परिजन भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। परिजनों ने सोचा कि आसपास गांव में ही कहीं गया होगा। अभी आ जाएगा लेकिन देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

सुबह 5 बजे जब ग्रामीणों का खेतों की तरफ आना-जाना शुरू हुआ तो किसी की नजर पुलिया के नीचे गिरे हकामुद्दीन के शव पर पड़ी। शव की शिनाख्त होने पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कुछ ही देर में परिजन भी मौके पर पहुंचे और चीखने-चिल्लाने लगे। ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गए और घटना की जांच में जुट गए। वहीं घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंच कर घटना के बारे जानकारी ली एवं मौके से साक्ष्य भी एकत्रित किए। हकामुद्दीन के पिता की मृत्यु बीते 8 वर्ष पहले ही हो गई थी। वह दो भाइयों में बड़ा था। मृतक के शरीर पर कई जगह गहरे चोट के निशान मिले हैं, जिससे परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हकामुद्दीन की तीन छोटी-छोटी लड़कियां हैं। पत्नी सरवर का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार बोल रही थी कि मेरे पति की हत्या कर दी गई है। हकामुद्दीन मजदूरी करके अपने परिवार की परवरिश करता था। एसओ सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।तहरीर मिलने पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed