फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dead body of a youth found in a pond, sensation in the area

Maharajganj News: पोखरी से मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Tue, 02 Dec 2025 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found in a pond, sensation in the area
चौक बाजार। नगर पंचायत चौक क्षेत्र में स्थित धर्मपुर-बरगदही बसंत नाथ रोड पर स्थित एक पोखरी में सोमवार दोपहर एक युवक का शव उतराता हुआ मिला। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल चौक थानाध्यक्ष को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकला। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए भिजवा दिया। मृतक की पहचान सुभाष जायसवाल, निवासी नगर पंचायत चौक के वार्ड नंबर-1 ओबरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता के मुताबिक, परिजनों की तहरीर पर मृतक की गुमशुदगी की रिपोर्ट 30 नवंबर को दर्ज की गई थी। सोमवार को उसका शव पोखरी से बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। उन्होंने कहा कि परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है और पुलिस मामले के हर पहलू से जांच कर रही है। सुभाष जायसवाल ठेला चलाकर आजीविका कमाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed