{"_id":"698a419b307143d6e6075154","slug":"dead-body-of-a-youth-found-in-a-canal-police-engaged-in-investigation-maharajganj-news-c-7-1-gkp1056-1225155-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नहर में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नहर में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र की देवरिया शाखा नहर में सोमवार सुबह एक युवक (30) का शव उतराया हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। नहर में भैंसा पुल के पास शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे बाहर निकलवाया।
शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। पुलिस ने आसपास के थानों और जनपदों को शव की जानकारी देकर गुमशुदगी में दर्ज मामलों से मिलान करना शुरू कर दिया है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। जांच के बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन