फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   dead body of a young man who went to defecate found in a pond

Maharajganj News: शौच करने गए युवक का पोखरे में उतराता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 19 Jun 2023 03:50 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 19 Jun 2023 03:50 PM IST
सार

थानाध्यक्ष पुरंदरपुर पुरुषोत्तम राव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर महराजगंज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोई तहरीर नहीं मिली है रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
dead body of a young man who went to defecate found in a pond
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महराजगंज जिले में पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पैसिया ललाईन के सिवान में स्थित पोखरे में सोमवार को एक युवक का शव मिला। मुकामी पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान पैसिया ललाइन निवासी नरेंद्र उर्फ गिरधारी 40 बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक, रविवार को नरेन्द्र सायं करीब सात बजे शौच करने गए थे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक लक्ष्मीपुर ब्लॉक ग्राम पंचायत पैसिया ललाइन निवासी नरेन्द्र रविवार को शौच करने के लिए करीब सात बजे सायं को घर से निकले थे। देर रात तक जब नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश किया।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह गांव के सिवान में एक पोखरे में नरेंद्र का शव उतराता हुआ देखा गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आधुनिक चीर घर महराजगंज भेज दिया। मामले की जानकारी होते ही पूरे घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: लाखों में सुलझते हैं बड़े-बड़े मामले: श्रीप्रकाश ने लगाया था दबंगई की कमाई का चस्का, कई सराफ बने धनवान

परिजनों ने बताया कि शौच के लिए गए थे, अचानक पैर फिसलने से पोखरे में गिर पड़े और पोखरे में डूब कर उनकी मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

थानाध्यक्ष पुरंदरपुर पुरुषोत्तम राव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर महराजगंज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोई तहरीर नहीं मिली है रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed