{"_id":"61d1d967249ac126230e480c","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-in-a-tree-maharajganj-news-gkp4222213162","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ में फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
पेड़ में फंदे से लटका मिला युवक का शव
पनियरा। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा खुर्द में रविवार की सुबह धर्मेंद्र (28) का आम के पेड़ में फंदे से लटका शव ग्रामीणों ने देखा।
बताया जा रहा है कि शनिवार को किसी बात पर धर्मेंद्र अपनी मां से नाराज होकर रात में लगभग नौ बजे कहीं निकल गए। फिर उनकी मां ने इधर-उधर बहुत खोजा, लेकिन कहीं भी पता नहीं चल सका। रविवार की सुबह अभी वह बेटे को खोजने के लिए निकल ही रही थीं कि तभी गांव के बाहर एक विद्यालय के समीप बागीचे में शव होने की सूचना पर वह मौके पर पहुंचीं। उन्होंने देखा कि शव उनके बेटे का है।
धर्मेंद्र अपने दो भाइयों में बड़े थे। उनकी अभी शादी नहीं हुई थी। सीओ सदर अजय सिंह चौहान घटना स्थल पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मौके पर उपस्थित लोगों से मृत युवक के बारे में जानकारी ली। इंस्पेक्टर रामाज्ञा सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थित स्पष्ट होगी। वैसे प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।