फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dead body found in canal

सरयू नहर में उतराता मिला युवक का शव

Sat, 27 Nov 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dead body found in canal
सरयू नहर में उतराया मिला युवक का शव
विज्ञापन

पुरंदरपुर (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोट कम्हरिया के पास सरयू नहर में शनिवार दोपहर बाद एक 40 वर्षीय युवक का शव मिला। युवक शुक्रवार को शाम से ही लापता था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत कोट कम्हरिया टोला पतरिहवा निवासी विजयनाथ शुक्रवार को शाम सरयू नहर की तरफ शौच करने गए थे। बताया जाता है कि जब काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचे तो परिजन खोजबीन करने लगे लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। तहरीर के अनुसार शनिवार दोपहर बाद गांव के कुछ लोग निर्माणाधीन सरयू नहर की तरफ गए थे, उसी दौरान नहर में एक युवक का उतराता हुआ शव देखा। सूचना पाकर युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने शव की पहचान विजयनाथ के रूप में की। सूचना पाकर घटना स्थल पर पुलिस भी पहुंच गई पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने युवक का शव मिलने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed