{"_id":"63e4687223917c812d0bd7aa","slug":"dead-bodies-of-mother-and-son-found-from-house-in-barmer-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barmer: बाड़मेर में बंद मकान से मिले मां-बेटे के छह दिन पुराने शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barmer: बाड़मेर में बंद मकान से मिले मां-बेटे के छह दिन पुराने शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 09 Feb 2023 09:00 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 09 Feb 2023 09:00 AM IST
सार
बाड़मेर जिले के सिवाना इलाके के मवड़ी गांव में एक मकान से मां और बेटे के शव मिले हैं। पांच-छह दिन से दोनों न तो खेतों में आए और न ही अड़ोस-पड़ोस में दिखे। इस पर लोगों ने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
जांच करते टीम के सदस्य।
- फोटो : social media
विस्तार
बाड़मेर जिले के सिवाना मवड़ी गांव में एक मकान से मां और बेटे के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मकान से उठ रही दुर्गंध के बाद घटना का खुलासा हुआ। लोगों ने मकान से दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जांच की तब घर से एक बुजुर्ग महिला और उसके बेटे का शव बरामद हुआ। शव बुरी तरह से सड़ने के कारण उनसे भयंकर दुर्गंध उठ रही थी। शव पांच से छह दिन पुराने हो चुके हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मृतकों की शिनाख्त रूपकंवर पत्नी भंवर सिंह 75 वार्षीय और उसका 45 साल बेटा जगदेवसिंह के रूप में हुई है। सिवाना इलाके के मवड़ी गांव में रूपकंवर और उसका बेटा जगदेव सिंह ही रहते थे। इनके दर्जन भर गाय व भैंस थी और पशुपालन से जुड़ा काम करते थे। जानकारी मिलने पर बालोतरा डीएसपी नीरज शर्मा व सिवाना थानाधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतकों की शिनाख्त करवाकर पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव रिशेदारों को सौंप दिए गए हैं। डीएसपी नीरज शर्मा के अनुसार सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। शव तकरीबन 5 से 6 दिन पुराने बताए गए हैं। पड़ताल के बाद ही इस बारे में स्पष्ट कहा जा सकेगा। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है और सबूत जुटाए गए है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों का सौंपा गया
स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों मां और बेटे बीते पांच-छह दिन से न तो खेतों में आए और नहीं अड़ोस-पड़ोस में दिखे। लोगों को शक हुआ तो उनके घर हालचाल जानने पहुंचे। वहां घर से दुर्गंध आ रही थी। इस ग्रामीणों ने किसी अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो अंदर से दोनों के शव बरामद हुए। पुलिस ने दोनों के शवों को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों का सौंप दिया है।
विज्ञापन