{"_id":"68506f2270fa1b1a8a00f407","slug":"daughters-will-learn-boxing-at-an-early-age-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-152019-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कम उम्र में बेटियां सीखेंगी बाॅक्सिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कम उम्र में बेटियां सीखेंगी बाॅक्सिंग
Tue, 17 Jun 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। बाक्सिंग सिर्फ बालकों का खेल बनकर नहीं रहने वाला, बल्कि बेटियां भी बाक्सिंग में दमखम दिखाएंगी। 16 से 22 वर्ष की 37 बेटियां जिला स्टेडियम में रोजाना प्रशिक्षण ले रहीं। प्रशिक्षण का एक बैच और जुलाई से शुरू होगा, जिसमें 8 से 10 वर्ष की बालिकाएं बाक्सिंग स्पर्धा में पारंगत होंगी।
बाक्सिंग सिर्फ पुरुषों का खेल है इस मिथक को जिले की बेटियां तोड़ने के लिए आगे बढ़ी हैं। वह बाक्सिंग का हुनर सीखने के लिए जिला स्टेडियम में सुबह ही नहीं शाम को भी जुट रही हैं। 12-12 बेटियों का दो बैच जहां सुबह प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा वहीं एक बैच शाम सात बजे स्टेडियम में पहुंचता है।
बाक्सिंग कोच धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि जो बालिकाएं 5 से 10 किमी दूर से बाक्सिंग के लिए आती हैं उन्हें सुबह पांच से छह बजे के बीच प्रशिक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन
13 बालिकाएं नगर मुख्यालय के निजी व सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली है। यह शाम को प्रशिक्षण के लिए पहुंचती हैं। जुलाई में एक बैच और शाम के समय शुरू करने की तैयारी है जिसमें 8-10 वर्ष की बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यह अपने अभिभावकों संग प्रशिक्षण के लिए पहुंचेंगी।