फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Daughter's wedding today, promise to get gas after two days

Maharajganj News: बेटी की शादी आज, दो दिन बाद गैस दिलाने का वादा

Sun, 26 Apr 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Daughter's wedding today, promise to get gas after two days
नौतनवा क्षेत्र में स्थित एजेंसी के बाहर गैस के लिए बैठे लोग। 
घर में शादी, कथा, मुंडन, धार्मिक अनुष्ठान व अन्य समारोह का आयोजन
विज्ञापन

काम छोड़ तहसील और एजेंसी का चक्कर काट रहे लोग
नौतनवा। रसोई गैस की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। सहालग के कारण शादी-ब्याह वाले परिवारों को इससे काफी परेशानी हो रही है। कॉमर्शियल गैस दिलाने के लिए प्रशासन की ओर से आवेदन तो ले लिया जा रहा है लेकिन लोगों को गैस उपलब्ध करा पाने में अधिकारियों का भी पसीना छूट जा रहा है। एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि रविवार उसके घर में शादी है। मंगलवार को गैस दिलाने का जिम्मेदार वादा कर रहे हैं।
जनपद में करीब डेढ़ माह से गैस की किल्लत बनी हुई है। लोग गैस सिलिंडर के लिए परेशान हैं। कई गैस एजेंसियों, गोदामों व वितरण स्थलों पर सुबह से ही लोग गैस के लिए लाइन में लग जा रहे हैं। घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी कई लोगों को निराशा मिल रही है। वहीं शादी-ब्याह वाले घरों के लोगों को अपना काम धाम छोड़कर तहसील और एजेंसियों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इसके बाद भी लोगों को रसोई गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह भी आसपास के लोग सूची में अंकित एजेंसियों पर गैस लेने के लिए पहुंचे थे, जहां मंगलवार को गैस आने की बात कहकर काफी लोगों को लौटा दिया गया। लोगों ने अधिकारियों को भी इसकी शिकायत की लेकिन नतीजे ढाक के तीन पात ही निकला। अधिकारियों ने आश्वासन देकर अपना पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
26 अप्रैल को बेटी की शादी है। गैस के लिए 13 अप्रैल को ही आवेदन दिया था, लेकिन आज तक गैस उपलब्ध नहीं कराया गया। शनिवार को एजेंसी पहुंचे तो वहां मंगलवार को गैस आने की बात कही गई। शादी रविवार को है तो मंगलवार को गैस लेकर क्या करेंगे?

- कृपाशंकर, खनुआ
................
29 अप्रैल को लड़की की शादी है। 20 अप्रैल को ही आवेदन दिया था। शादी के लिए पूरी मिठाई बनवाना अभी बाकी है, गैस नहीं मिल पा रही है। अधिकारी शादी से एक दिन पहले गैस दिलाने की बात कह रहे हैं। ऐसे में शादी से पहले मिठाई व भोजन आदि का प्रबंध कैसे किया जाए कुछ समझ में नहीं आ रहा।
-अशोक, खैराटी
वर्जन
लोगों को गैस सिलिंडर के लिए परेशान न होना पड़े इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। शादी-ब्याह वाले घरों में जरूरत के अनुसार गैस उपलब्ध कराया जा रहा है।
- नवीन प्रसाद, एसडीएम नौतनवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed