फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   darhad per badi njgrani

सरहद पर बढ़ी निगरानी

Wed, 15 Apr 2020 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
darhad per badi njgrani
महराजगंज जिले में झुलनीपुर बॉर्डर का जायजा लेते डीआईजी। - फोटो : MAHARAJGANJ
सरहद पर बढ़ी निगरानी
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर हर संभव तैयारी की जा रही है। पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं अधिकारी जिले में दौरा कर प्रत्येक हलचल से रूबरू हो रहे हैं। डीआईजी गोरखपुर ने दूसरे दिन बुधवार को भी जिले में तमाम स्थानों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। नेपाल बार्डर से लेकर शहर एवं गांव में प्रत्येक गतिविधियों के बारे में जानकारी लेने के साथ मातहतों को जरूरी निर्देश दिए।
निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार इंडो नेपाल बॉर्डर झुलनीपुर बीओपी का बुधवार की सुबह करीब 11 बजे डीआईजी राजेश डी मोदक ने दौरा कर बॉर्डर पर तैनात नेपाली प्रहरी एवं एसएसबी जवानों से बॉर्डर पर कोरोना से बचाव को लेकर किए जा रहे सुरक्षा की जानकारी ली। उन्होंने बॉर्डर पर आने जाने वाले लोगों की भी जानकारी ली। डीआईजी ने बताया कि कोरोना वायरस बहुत ही खतरनाक है। इससे बचाव को लेकर सरकार सतर्क है। वहीं कोरोना को रोकने के लिए इंडो नेपाल बॉर्डर की खुली सीमा पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई। बॉर्डर से एक दूसरे देश में आने जाने वालों की निगरानी करते हुए जांच की जा रही है। वहीं बैंकों पर रकम की निकासी के लिए उपभोक्ताओं की लग रही भीड़ को सामाजिक दूरी का पालन भी कराया जा रहा है। उन्होंने बगैर मास्क लगाए घर से बाहर निकले पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बिना मास्क के घूम रहे चार लोगों को पकड़ा
परतावल। निरीक्षण पर निकले डीआईजी गोरखपुर राजेश डी मोदक ने श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के छपिया में पूर्वांचल बैंक पर रुककर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का निर्देश दिया। साथ ही बिना मास्क के चार लोगों को श्यामदेउरवा थाने भेजवा दिया। थानाध्यक्ष विजय राज सिंह ने बताया कि एडवाइजरी जारी की है कि सभी व्यक्ति मुंह पर मास्क या कपड़ा लगाएं। ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लापरवाह चार लोगों को थाने ले जाया गया है। उन्हें मास्क लगाने एवं सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेवजह घूम रहे लोगों की पिटाई
मिठौरा। सिंदुरिया चौराहे से गुजरते समय चौराहे पर बेवजह घूमते लोगों को देख डीआईजी ने नाराजगी जताई। इस दौरान कोतवाल सर्वेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली एवं चौकी पुलिस कर्मियों ने चौराहे पर बेवजह घूम रहे लोगों दौड़ाकर पीटा। कोतवाल का कहना है कि लॉक डाउन का पालन नहीं करने एवं बेवजह घूमने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed