फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Danda canal road from Gajraha to Chautarwan in bad condition, people upset

Maharajganj News: गजरहा से चौतरवां तक डंडा नहर मार्ग बदहाल, लोग परेशान

Sun, 09 Jul 2023 04:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 04:48 PM IST
विज्ञापन
Danda canal road from Gajraha to Chautarwan in bad condition, people upset
अड्डा बाजार। नौतनवां ब्लाॅक के गजरहा चौराहा से चौतरवा तक डंडा नहर की सड़क क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों को आने जाने में परेशानी हो रही है। क्षेत्र के लोगों ने इसे दुरुस्त करने की मांग की है। क्षेत्र के बेलवा से नौतनवा ठूठीबारी चौराहा होते सोनौली के डंडा हेड को जोड़ती है। इस मार्ग से जमुहनिया, पडरहवा, पिपरहिया, परसौनीकला, गजरहा, बनवाटारी, चमैनिया उर्फ भेडही, नरकटहा, चडलहा, भैसहिया पाठक, पैसिया उर्फ कोनघुसरी, बैजनाथपुर उर्फ चरका, बनगाई, महुअवा अड्डा, सिसवा तौफीर, जमुहराकला, अजगरहा करैला, बरगदवा अयोध्या आदि गांव के लोगों का आना जाना लगा रहता है।
विज्ञापन

क्षेत्र के राम कुमार सिंह, संजय सिंह, अनूप सिंह, धुरंधर सिंह, यशवंत सिंह, बलवंत सिंह, ओमप्रकाश यादव, राम उजागिर गुप्ता, अर्जुन चौधरी, प्रहलाद चौधरी, विशंभर चौधरी का कहना है कि नौतनवां से चौतरवा तक सड़क मरम्मत हुई, लेकिन चौतरवा से गजरहा तक लगभग पांच किलोमीटर बदहाल छोड़ दी गई है। अवर अभियंता एसके वर्मा ने बताया कि टेंडर हो गया है। बरसात बाद सड़क दुरूस्त कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed