फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dak Bungalow will be constructed with four crore rupees and bridge of two crore rupees will be constructed on Temar Nala

Maharajganj News: चार करोड़ से बनेगा डाक बंगला टेमर नाले पर दो करोड़ का पुल

Thu, 08 May 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 08 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Dak Bungalow will be constructed with four crore rupees and bridge of two crore rupees will be constructed on Temar Nala
महराजगंज। रोहिन बैराज के पास चार करोड़ से डाक बंगला बनेगा। इसके लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वहीं दो करोड़ से टेमर नाले पर पुल बनेगा। इससे करीब दो लाख की आबादी को फायदा होगा। वर्तमान में पुल की दशा खराब है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पनियरा-देउरवा मार्ग पर स्थित टेमर नाले पर जर्जर हो चुके पुल की जगह नए पुल का निर्माण जल्द शुरू होगा। पुल निर्माण से क्षेत्र की करीब दो लाख की आबादी को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। पुल पर दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। टेमर नाले पर बना वर्तमान पुल बीते चार वर्षों से जर्जर अवस्था में है। इस मार्ग से सैकड़ों वाहन और राहगीर गुजरते हैं।
विज्ञापन

बारिश में यह पुल और भी खतरनाक हो जाता है। क्योंकि जलभराव के कारण पुल पर चलना जोखिम भरा हो जाता है। कई बार स्थानीय लोगों ने इस पुल की मरम्मत और पुनर्निर्माण की मांग उठाई थी। पुल सदर और पनियरा क्षेत्रों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। इससे आसपास के दर्जनों गांवों के लोग जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पुल के निर्माण से न केवल पनियरा और देउरवा मार्ग पर यात्रा सुगम होगी बल्कि दर्जनों गांवों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।
खुटहा, मुड़िला, सोहरौना तिवारी, राजमंदिर, उस्का, मिठौरा, कामता बुजुर्ग, जंगल बाकी टुकड़ा नंबर 14, महुअवा शुक्ल, इलाहाबाद, पनियरा, बांस पार बैजौली, सवना और भिटौली, धरमपुर विशुनपुरा आदि गांवों को विशेष रूप से सुविधा मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता कौशल दूबे ने बताया कि पनियरा देउरवा मार्ग पर स्थित टेमर नाले पर पुल का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारी पूरी की जा चुकी हैं।
उधर, नौतनवा तहसील क्षेत्र में बने नवनिर्मित रोहिन बैराज के पास सिंचाई विभाग का एक आधुनिक डाक बंगला बनेगा। इस प्रस्तावित बंगले में दो वीआईपी सूट बनेगा और एक बड़ा कांफ्रेंस हाल व दो अन्य कमरे बनाएं जाएंगे। इस पर चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। नौतनवा क्षेत्र के रतनपुर में खेतों की सिंचाई के लिए सिंचाई विभाग की डिजिटल बैराज बनाया गया है। इससे हजारों एकड़ खेतों के फसलों में सिंचाई करने में किसानों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विभाग की ओर से रोहिन बैराज की सुरक्षा व देखभाल के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों के रात्रि निवास और बैठक करने के लिए एक आधुनिक बड़ा डाक बंगला निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि इसकी वित्तीय मंजूरी मिल चुकी है। करीब 15 दिन के भीतर निर्माण के लिए टेंडर जारी हो जाएगा।
प्रस्तावित डाक बंगले में दो वीआईपी सूट बनाए जाएंगे। अधिकारियों के रात्रि विश्राम के लिए आरक्षित रहेगा। इसके अलावा एक बड़ा कांफ्रेंस हाल बनाया जाएगा। इसमें बैठक होगी और इसमें तकनीकी उपकरण जैसे प्रोजेक्टर, डिजीटल स्क्रीन, आडियो सिस्टम से सुसज्जित किया जाएगा। इसके अलावा कर्मचारियों के लिए दो अतिरिक्त कमरे बनाएं जाएंगे। कमरों में मूलभूत सुविधाएं जैसे स्वच्छ पेयजल, शौचालय, बिजली, पंखा, बेड आदि की समुचित व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।

इससे कर्मचारियों को बैराज की निगरानी करने में आसानी होगी। इसके अलावा परिसर में सुंदरीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। एक सुंदर गार्डेन विकसित किया जाएगा। इसमें मौसमी फूल, सजावटी पौधे और छायादार वृक्ष लगाया जाएगा। इससे न केवल पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा। बल्कि भवन आकर्षण दिखेगा। इसके निगरानी व सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed