{"_id":"68eab9f254047f1fe609ff18","slug":"daily-attendance-online-part-of-the-attendance-dashboard-maharajganj-news-c-206-1-go11002-161623-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्रति दिन की मौजूदगी ऑनलाइन, उपस्थिति डैशबोर्ड का हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्रति दिन की मौजूदगी ऑनलाइन, उपस्थिति डैशबोर्ड का हिस्सा
विज्ञापन
महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग के लगभग 1500 से अधिक स्कूलों में नामांकित 1.97 लाख विद्यार्थियों की उपस्थिति ऑनलाइन होगी। विभाग ने इसे सीएम डैशबोर्ड का हिस्सा बनाते हुए आदेश जारी कर दिए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्राप्त निर्देश क्रम में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने पारदर्शिता के लिए इसे प्रभावी किया है। उम्मीद है कि नवंबर से नई व्यवस्था जिले में शुरू हो जाएगी।
जिले के सभी सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों की उपस्थिति अब मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर अपडेट होगी। इससे कहां कितनी उपस्थिति किस दिन रही इसकी जानकारी मिलेगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने टाइम एंड मोशन स्टडी के आधारित 12 पंजिकाओं में से शिक्षक उपस्थिति पंजिका छोड़कर 11 पंजिकाओं का डिजिटलाइजेशन लागू कर दिया है। छात्र उपस्थिति पंजिका, मध्याह्न भोजन सहित अन्य पंजिका इसमें समाहित है।
बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से 11 पंजिकाओं को डिजिटल करने के निर्देश हैं। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अनुपालन प्रभावी कराने के निर्देश दिए गये हैं। रिद्धि पांडेय, बीएसए।