{"_id":"668a8da96b66638fdf00f7f0","slug":"dagrupur-link-road-bridge-damaged-route-diverted-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-126214-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डगरूपुर संपर्क मार्ग का पुल क्षतिग्रस्त, रूट डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डगरूपुर संपर्क मार्ग का पुल क्षतिग्रस्त, रूट डायवर्ट
Sun, 07 Jul 2024 06:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 07 Jul 2024 06:14 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग देवेंद्र मणि बताया कि रमगढ़या पुल से डगरूपुर संपर्क मार्ग पर निर्मित पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। यातायात के लिए असुरक्षित है। इस पर यातायात प्रतिबंधित किया गया है।
अधिशासी अभियंता निर्माण खंड ने यातायात के वैकल्पिक रूट को साझा करते हुए अवगत कराया गया है कि सीहाभार डगरूपुर की तरफ से आने वाले वाहन जो रमगढ़वा होते हुए इस पुल को पार कर मंगलापुर होते हुए सीधे बरगदवां पहुंचते थे, वे अब डगरूपुर से रमगढ़वा की तरफ न आकर सीधे पड़ियाताल की तरफ जाकर नौतनवा-ठूठीबारी मार्ग के माध्यम से बरगदवां, नौतनवां की तरफ जाएंगे।
इसी प्रकार नौतनवा बरगदवां की तरफ से आने वाले वाहन जो मंगलापुर होते हुए इस पुल को पार कर रमगढ़वा, डगरूपुर, सीहाभार की तरफ जाते थे वे बरगदवां से ठूठीबारी की तरफ जाकर पड़ियाताल से दाहिने पड़ियाताल-डगरूपुर-सीहाभार- शीषगढ़-कचरहिया मार्ग से रमगढ़वा, डगरूपुर आदि की तरफ जाएंगे। संवाद