फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cylinder fire, woman and seven children burnt

Maharajganj News: सिलिंडर से आग, महिला और सात बच्चे झुलसे

Tue, 24 Dec 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 24 Dec 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Cylinder fire, woman and seven children burnt
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के पड़री खुर्द गांव में सिलिंडर भरते समय आग लगने से महिला और सात बच्चे घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ सदर आभा सिंह ने मौके पर पहुंचकर घायलों का हाल जाना। डाॅक्टर के अनुसार, आस्था की हालत गंभीर है। अन्य बच्चे खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार की शाम करीब छह बजे पड़री खुर्द गांव की नीलम अपने घर में भोजन पका रहीं थीं। तभी गैस खत्म हो गई। घर में छोटा सिलिंडर रखा था। वह छोटे सिंलिंडर से बड़े सिलिंडर में गैस भरने लगीं। तभी गैस लीकेज होने लगा। वहीं पास में थोड़ी दूरी पर आग जलाकर बच्चे हाथ सेक रहे थे जबकि वहीं पर कुछ बच्चे खेल रहे थे।
विज्ञापन

इस बीच अचानक आग गई गई। इसमें नीलम, उनकी बेटी कृतिका चार साल और देवरानी की बेटी आस्था छह साल, सास ललिता 60 घायल हो गईं। इसके अलावा पड़ोस के रहने वाली पायल 17 साल, निधि 10 साल, अर्चना 11 साल, लक्की 10 साल, रेनू 15, जितेंद्र 6 साल घायल हो गए। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉ. महेश कुमार प्रजापति ने बताया कि सिलिंडर फटने से आठ लोग झुलसे हैं। सभी का इलाज किया जा रहा हैं। आस्था गंभीर रूप से घायल हैं। यह 70 प्रतिशत जल गई हैं। मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। उधर, क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह ने बताया कि सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed