फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cycling couple injured in collision with motorcycle; woman referred to another hospital.

Maharajganj News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार दंपती घायल, महिला रेफर

Fri, 24 Jul 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Cycling couple injured in collision with motorcycle; woman referred to another hospital.
निचलौल। निचलौल थाना क्षेत्र की ग्रामसभा सिरौली के पास बृहस्पतिवार की शाम तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार दंपती को पीछे से टक्कर मार दिया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि पति को भी चोटें आईं। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमुई कला निवासी गिरजेश कन्नौजिया ने अपनी पत्नी मैनावती (35) के साथ साइकिल से निचलौल बाजार आ रहे थे। शाम करीब चार बजे सिरौली के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े, जिससे मैनावती गंभीर रूप से घायल हो गईं जबकि गिरजेश को भी चोटें आईं।
विज्ञापन

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मैनावती की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अंकित कुमार सिंह ने बताया कि घायल महिला को उपचार के लिए स्वजन जिला अस्पताल ले गए हैं। मामले में तहरीर मिलने पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed