फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cycle run in Maharajganj

Maharajganj News: महराजगंज में चली साइकिल, नौतनवां में निर्दल सब पर भारी

Sun, 14 May 2023 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 14 May 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Cycle run in Maharajganj
महराजगंज में पुष्पलता ने भाजपा की उर्मिला को 4203 मतों से हराया
विज्ञापन

नौतनवां में निर्दल बृजेश मणि त्रिपाठी ने निवर्तमान अध्यक्ष को दिया मात

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले की दो नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद का परिणाम शनिवार की देर शाम घोषित हो गया। महराजगंज सीट पर सपा की प्रत्याशी पुष्पलता मंगल ने जीत दर्ज की है। जबकि नौतनवां में निर्दल उम्मीदवार बृजेश मणि त्रिपाठी ने निवर्तमान अध्यक्ष को हराते हुए बाजी मार ली है।

नगर पालिका महराजगंज सीट पर सपा की प्रत्याशी पुष्पलता मंगल ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की उर्मिला देवी को 4,203 मतों से पराजित किया। कांग्रेस प्रत्याशी रीता को 3726, बसपा प्रत्याशी आशा को 3688 मत प्राप्त हुए। निर्दल प्रत्याशी गुंजनरानी गौतम को 744, आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आशा को 184 मत मिले। नगर पालिका नौतनवां की सीट पर बृजेश मणि त्रिपाठी ने निवर्तमान अध्यक्ष मोहम्मद कलीम खान को 1,496 मतों से पराजित किया। भाजपा प्रत्याशी उमेश को 3132, सपा की छाया सिंह को 862, कांग्रेस के जीतेंद्र को 117, निर्दलीय विकास को 522 व ज्ञानेंद्र को 42 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन

...
अध्यक्ष पद पर जीते व हारे प्रत्याशी
नगर पालिका परिषद महराजगंज
पुष्पलता मंगल सपा 16,902 मत पाकर जीतीं
उर्मिला देवी भाजपा 12,699 मत पाकर हारीं
...
नगर पालिका परिषद नौतनवां
बृजेश मणि त्रिपाठी निर्दल 7815 मत पाकर जीते
मो. कलीम खान निर्दल 6319 मत पाकर हारे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed