{"_id":"66f6861c12b3a426060bc193","slug":"cycle-rally-took-out-message-of-cleanliness-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-132239-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: साइकिल रैली निकाल स्वच्छता का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: साइकिल रैली निकाल स्वच्छता का दिया संदेश
Fri, 27 Sep 2024 03:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 27 Sep 2024 03:47 PM IST
विज्ञापन
फरेंदा। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कर्मचारियों ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए सार्वजनिक स्थानों पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। रैली का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि के साथ सभासद और कर्मचारियों के साथ पूरे नगर में साइकिल रैली निकाली। जाे नगर पंचायत कार्यालय से विष्णु मंदिर, तहसील चौराहा, मिल गेट, स्टेशन रोड होते हुए शनिचरी ढाला तक भ्रमण किया। सार्वजनिक स्थलों पर श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छता मनुष्य के लिए बेहद जरूरी है, जिससे हम सभी गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है।
बरसात के दिनों में अनेक प्रकार की संक्रामक बीमारियां होती हैं। उससे बचने के लिए अपने अगल बगल गंदगी न जमा होने दें। इस दौरान मुख्य स्वच्छता अधिकारी सौरभ मिश्रा, सभासद मनोज जायसवाल, मुकेश सिंधी, श्रृषि चौासिया, मिथुन पासवान,सतीश यादव,गुडडू यादव व आशीष जायसवाल आदि मौजूद रहे।