{"_id":"6627087eb208ae5162066b37","slug":"cycle-journey-started-to-create-awareness-about-environment-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-120699-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए शुरू की साइकिल यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए शुरू की साइकिल यात्रा
Tue, 23 Apr 2024 06:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
सोनौली। सोमवार दोपहर फरेंदा तहसील निवासी सुरजीत कुमार गौड़ विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर साइकिल से पहुंचे। वह भारत यात्रा पर निकले हैं। 18 माह की अपनी यात्रा के दौरान भारत के सभी प्रदेश समेत केंद्र शासित प्रदेशों की 35000 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। क्षेत्राधिकारी नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी ने साइकिल यात्री का उत्साहवर्धन करते हुए आगे की यात्रा के लिए रवाना किया। सुरजीत कुमार ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक हो सके, इस मकसद से यह यात्रा शुरू की है। संवाद
विज्ञापन