{"_id":"6881343e9be2d4467c0d50aa","slug":"cyber-criminals-have-their-eyes-on-bank-accounts-accounts-get-cleared-in-a-blink-of-an-eye-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-155406-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बैंक खातों पर साइबर ठगों की नजर, पलक झपकते खाता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बैंक खातों पर साइबर ठगों की नजर, पलक झपकते खाता साफ
Thu, 24 Jul 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। साइबर ठगों की नजर बैंक खातों पर है। पलक झपकते ही खाता खाली कर दे रहे हैं। मोबाइल हैक कर इस खेल को किया जा रहा है। इसका पता भी लोगों को नहीं चल रहा है। खाते से रकम काटने के बाद जालसाजी होने की जानकारी हो रही।
रामपुर बल्डिहा गांव के अनूप कुमार ऐसे ही जालसाजी के शिकार हुए हैं। जानकारी के अनुसार, रामपुर बल्डिहा निवासी अनूप कुमार गुप्ता ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आठ जुलाई को सुबह करीब 10:30 बजे उनके दो खातों से 1,48,799 रुपये की निकासी कर ली गई।
पहला खाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा जोगिया में है, जिससे 48,800 रुपये निकाले गए। दूसरा खाता उसी बैंक की जोगिया शाखा में ही है, जहां से 99,999 रुपये की निकासी हुई। पीड़ित अनूप कुमार को इस धोखाधड़ी की जानकारी तब हुई जब उनके मोबाइल पर बैंक की ओर से ट्रांजेक्शन के मैसेज आए। उन्होंने तत्काल खातों की जांच की और पाया कि यह ट्रांजेक्शन उनकी जानकारी और सहमति के बिना हुआ है।
विज्ञापन
शिकायत में उन्होंने दो ट्रांजेक्शन आईडी अंकित की हैं। पीड़ित का कहना है कि इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और वे मानसिक रूप से भी काफी परेशान हैं। उन्होंने साइबर क्राइम विभाग से मांग की है की मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच कर दोषियों को पकड़ा जाए और उनकी धनराशि वापस दिलाई जाए।
साइबर थाना प्रभारी सजनू यादव के अनुसार, शिकायत प्राप्त होते ही जांच शुरू कर दी गई है। तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।