फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   cutoff jari of teacher vacancy

शिक्षक पद का कटऑफ जारी, साक्षात्कार दो अगस्त को

Sun, 25 Jul 2021 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
cutoff jari of teacher vacancy
शिक्षक पद का कटऑफ जारी, साक्षात्कार दो अगस्त को
विज्ञापन

- डायट में होगा साक्षात्कार, अन्य पदों का साक्षात्कार तीन को
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जिले में संचालित होने वाले सभी 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त 48 पदों पर कटऑफ जारी कर दिया गया है। शिक्षकों के 48 पदों पर दो अगस्त को तथा कर्मियों के सात पदों पर तीन अगस्त को साक्षात्कार होगा। सभी 55 सीटों के सापेक्ष कुल 463 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने को लेकर निचलौल ब्लॉक में दो तथा शेष ब्लॉकों में एक- एक कस्तूरबा विद्यालय स्थापित है। इन विद्यालयों में पूर्णकालिक शिक्षिक के 23 पदों, अंशकालिक शिक्षक के 25 पदों, चौकीदार के एक, रसोईया के दो तथा सहायक रसोइया के चार पदों पर तैनाती किया जाना है। लंबे समय से अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया शुरू किए जाने का इंतजार था। बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के 48 पदों के लिए विषय एवं वर्गवार कटऑफ जारी करते हुए दो अगस्त को तथा अन्य कर्मियों के लिए तीन अगस्त को साक्षात्कार की तिथि निर्धारित करते हुए डायट में अभ्यर्थियों को बुलाया है। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा आरपी सिंह ने बताया कि जिले में 55 पदों के सापेक्ष कुल 463 आवेदन आए हैं। साक्षात्कार की तिथि व स्थल का निर्धारण कर दिया गया है।
विज्ञापन

चयन से विषयवार इतने शिक्षकों को मिलने की बढ़ी उम्मीद
पूर्णकालिक शिक्षक के 23 पदों में से गणित विषय के 10, विज्ञान के नौ, अंग्रेजी के तीन व सामाजिक विज्ञान के एक शिक्षक, अंशकालिक शिक्षक के 25 पदों पर कंप्यूटर व शारीरिक शिक्षा के आठ-आठ तथा कला आदि के नौ शिक्षकों के मिलने की उम्मीद बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा पद का कटऑफ सर्वाधिक
जिले में शिक्षकों के सात विषयों के लिए लिए जारी किए गए कटऑफ पर नजर डालें तो पता चलता है कि कटऑफ का न्यूनतम स्तर 34.58 है तो अधिकतम स्तर 47.46। शारीरिक शिक्षा व स्काउट-गाइड में जहां अनारक्षित वर्ग का कटआफ 47.46 पहुंचा है वहीं कला क्राफ्ट, संगीत व गृह शिल्प का कटआफॅ सबसे कम 34.58 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed