फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Customs department raids Thuthibari in connection with recovery of 10 kg gold, hours of investigation

Maharajganj News: 10 किलो सोना बरामदगी मामले में कस्टम विभाग ने ठूठीबारी में मारा छापा, घंटों की जांच

Tue, 25 Aug 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Customs department raids Thuthibari in connection with recovery of 10 kg gold, hours of investigation
कस्टम टीम सोना तस्कर मुख्य सरगना व धंधे में संलिप्त रियाज के घर-दुकान में हुई छापेमारी
विज्ञापन


ठूठीबारी। कन्नौज में 10 किलो सोने की ईंट बरामद होने के मामले में सीमा शुल्क विभाग (कस्टम) की जांच तेज हो गई है। सोमवार को कस्टम विभाग की टीम ने ठूठीबारी में मामले से जुड़े संदिग्ध ठिकानों पर घंटों जांच-पड़ताल की। टीम ने मुख्य सरगना बताए जा रहे संदीप के घर और रियाज के घर व दुकान पर छापामार कर दस्तावेजों की तीन घंटे तक जांच की। टीम ने अपराह्न दो से पांच बजे तक जांच की।
जानकारी के अनुसार, कस्टम विभाग ने संदीप और ठूठीबारी बाईपास स्थित रियाज पुत्र सैफुल्लाह के घर और दुकानों पर एक साथ छापा मारा। मौके पर रियाज नहीं मिला। इसके बाद कस्टम विभाग की टीम उसकी लोकेशन ट्रैक कर तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि कन्नौज में बरामद हुई 10 किलो सोने की ईंट के बाद सीमा शुल्क विभाग इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में लगा है। इसी क्रम में टीम संदिग्धों के ठिकानों पर पहुंचकर दस्तावेजों और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार को ठूठीबारी में हुई कार्रवाई के दौरान जांच टीम ने संबंधित स्थानों पर तीन घंटे तक छानबीन की। कस्टम टीम की कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में भी चर्चा का माहौल गरम रहा। हालांकि जांच से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियों का आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं किया गया है। घंटों तक चली जांच-पड़ताल के बाद कस्टम टीम वापस लौट गई। इस दौरान इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह, श्रवण जायसवाल, बीएसके पाल, केश्वर तिवारी, सुप्रीटेंडेंट सुभाष यादव, सुप्रीडेंड संजीव कुमार सहित नौतनवां कस्टम टीम के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत कस्टम इंस्पेक्टर श्रवण कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे प्रकरण की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पिता नेपाल में राशन महराजगंज जिले मे शराब की कंपोजिट ठेका के है डिस्ट्रीब्यूटर
सोना तस्करी मामले के मास्टरमाइंड संदीप जायसवाल के पिता के द्वारा नेपाल में राशन और महाराजगंज में शराब का ठेका संचालित करने की चर्चाओं का बाजार गर्म है। मामले में संदीप के पकड़े जाने के बाद परत दर पर राज खुलना शुरू हो गया है। ठूठीबारी निवासी संतोष जायसवाल के दो पुत्र आकाश और संदीप हैं। बताया जाता है कि संतोष जायसवाल की शादी नेपाल नवलपरासी जिले के देवगांव पटखौली में हुई है। 30 साल पहले वह अपने ससुराल नेवासा पर सपरिवार रहने लगा। दोनों पुत्रों की परवरिश नेपाल में हुई है। जानकारी के अनुसार संदीप के पिता संतोष नेपाल में राशन और जनपद के बरगदवां, नौतनवां, बहुआर व महाराजगंज में शराब के कंपोजिट दुकानों के डिस्ट्रीब्यूटर हैं।
नेपाल बॉर्डर पर बढ़ी चौकसी
कन्नौज में 10 किलो सोने की ईंट बरामद होने के मामले में जनपद का नाम सामने आने के बाद बॉर्डर पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। सुरक्षा की दृष्टिकोण से सोमवार को ठूठीबारी स्थित नेपाल सीमा पर सघन जांच की जा रही है। सीमा क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट करते हुए आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। ठूठीबारी सीमा पर एसएसबी के जवान मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करते नजर आए। सीमा से गुजरने वालों की सघन जांच की जा रही है। इसी क्रम में एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट बृजेश राय ने सोमवार को ठूठीबारी बॉर्डर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और ड्यूटी पर मुस्तैद जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कन्नौज में 16 करोड़ का सोना हुआ था बरामद, पूछताछ जारी
महराजगंज। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 21 अगस्त को देर रात हुए सड़क हादसे के बाद सोने की तस्करी का मामला सामने आया था। सकरावा थानाध्यक्ष की सरकारी जीप में पीछे से तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने निकवा गांव के पास टक्कर मार दिया था। हादसे में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने कार की तलाशी ली थी तो उसमें सोने की 10 ईंटें बरामद हुई थी। इनका कुल वजन 10.37 किलोग्राम और अनुमानित कीमत करीब 16 करोड़ रुपये बताई गई है।


पुलिस के अनुसार, हादसा रात करीब दो बजे हुआ। सोना बरामद होने की सूचना पर जीएसटी और लखनऊ से कस्टम एवं सीमा शुल्क निवारण विभाग अपनी-अपनी टीमों के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बरामद सोने और कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने कार सवार दो लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम संदीप जायसवाल निवासी ठूठीबारी, जनपद महराजगंज और सरोज पंथ निवासी गांव हुंगी, जिला पाल्पा, नेपाल बताए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि सोना महराजगंज से दिल्ली ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed