फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Customs Department accused of causing unnecessary delays; truck drivers distressed.

Maharajganj News: भंसार विभाग पर अनावश्यक देरी का आरोप, ट्रक चालक परेशान

Wed, 15 Jul 2026 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Customs Department accused of causing unnecessary delays; truck drivers distressed.
सोनौली में लगी ट्रकों की कतार। 
सोनौली सीमा पर मालवाहक ट्रकों का 6 किमी लंबा जाम, नेपाल प्रवेश में अब भी परेशानी
विज्ञापन

बारिश के कारण ट्रक में ही पूरा दिन बीता रहे हैं ड्राइवर, छह किमी लंबा लगा है जाम
सोनौली। सोनौली सीमा पर एक सप्ताह से अधिक समय से ट्रकों के लगे जाम को लेकर नेपाल के उद्योगपतियों ने शासन को मामले से अवगत कराया है। उद्योगपतियों ने वाणिज्य संघ को मामले से अवगत कराते हुए भंसार विभाग पर अनावश्यक देरी करने का आरोप लगाकर राहत दिलाने की मांग की है।
गौरतलब है कि नेपाल भंसार कार्यालय में ट्रकों के प्रवेश की धीमी प्रक्रिया के कारण जाम लगने से उद्योग, व्यापार और परिवहन क्षेत्र जुड़े कारोबारी सहित उद्योगपति काफी परेशान हैं। वहीं तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते ट्रक चालक भी परेशान हैं। उनके न रहने का ठिकाना है न खाने का। ट्रक में ही वह किसी तरह से रात-दिन बीता रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार और रविवार को समस्या के समाधान के लिए सीमा को सामान्य समय से दो घंटे अतिरिक्त खोलकर ट्रकों को नेपाल भेजा गया। इसके बावजूद करीब छह किलोमीटर लंबी ट्रकों की कतार बनी हुई है। चालकों का कहना है कि मुख्य लेन से वाहनों की आवाजाही बेहद धीमी है, जबकि पार्किंग मार्ग से कतारबद्ध ट्रकों को आगे भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनौली-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक लेन में ट्रकों के खड़े रहने से आम लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन ने नेपाल प्रशासन से संपर्क कर स्थिति सामान्य कराने के प्रयास तेज कर दिए हैं।
ट्रांसपोर्ट व्यवसायी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जाम की वजह से नेपाल में लोडिंग के लिए खाली ट्रकों को भेजना भी मुश्किल हो गया है। कई खाली वाहनों को वैकल्पिक रूप से ठूठीबारी सीमा से नेपाल भेजना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वाहनों की कतार कम नहीं हो रही हैं और ट्रक चालकों की समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नेपाल भंसार में प्रवेश प्रक्रिया को तेज करने की आवश्यकता है। ट्रकों के लंबे समय तक रुके रहने से परिवहन लागत बढ़ रही है।
भंसार परिसर से बाहर निकलने वाले वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि नेपाल भंसार के अधिकारियों से जाम के संबंध में वार्ता किया जा रहा है।
जाम से व्यापारी और पर्यटक भी परेशान
सोनौली सीमा पर मालवाहक ट्रकों की लंबी कतार अब आम लोगों के लिए भी परेशानी का कारण बन गई है। सीमा पर प्रतिदिन कई किलोमीटर तक लगने वाले जाम से व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों और नेपाल आने-जाने वाले पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रकों के दबाव के चलते कुनसेरवा बाइपास सहित आसपास के मार्गों पर रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। निर्माणाधीन पुल के पास ट्रकों की लंबी कतार लगने से हालात और भी गंभीर हो जाते हैं। नौतनवा रेलवे स्टेशन से नेपाल भेजे जाने वाले माल से लदे ट्रकों के निकलने के दौरान यातायात का दबाव और बढ़ जाता है, जिससे घंटों तक आवागमन प्रभावित रहता है। दूसरी ओर, पार्किंग स्थल ट्रकों से भरे रहने के कारण नए वाहनों के खड़े होने की जगह नहीं बचती, जिससे परिवहन व्यवस्था और प्रभावित हो रही है।
स्थानीय लोगों का आवागमन प्रभावित
मालवाहक ट्रकों की लंबी कतार स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। सोनौली सीमा शून्य से करीब छह किलोमीटर तक राष्ट्रीय राजमार्ग की एक लेन पूरी तरह ट्रकों से भरी होने के कारण सोनौली कस्बे, कुनसेरवा और नौतनवा बाईपास के पश्चिमी क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण कार्य के चलते पहले से ही सीमित मार्ग उपलब्ध है। ऐसे में एक लेन पर ट्रकों के खड़े रहने से हालात और गंभीर हो गए हैं। स्थानीय लोगों को घरों तक पहुंचने, वाहन निकालने और दैनिक कार्यों के लिए आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
स्पीकअप
पिछले एक सप्ताह से घर के सामने ट्रकों की लंबी कतार लगी हुई है। इससे घर से बाहर निकलना और वापस लौटना बेहद मुश्किल हो गया है। ट्रक चालक वाहन एक-दूसरे से सटाकर खड़े कर देते हैं, जिससे बाइक निकालना भी कठिन हो जाता है।
- धर्मेंद्र कुमार, सोनौली
....................
फैक्ट्री का सामान लोड है। दुर्गापुर से भर कर आए हैं। छह दिन हो गए लेकिन अभी तक नेपाल प्रवेश नहीं मिला है। बारिश के चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसी तरह से ट्रक में ही समय काटा जा रहा है। कभी ढाबा तो कभी खाना बनाकर किसी तरह से खाया जा रहा है।

- ज्ञान चन्द यादव, ट्रक चालक, बंगाल
.....................
बंगाल से स्पंज आयरन लेकर नेपाल जाना है। गाड़ी आगे बढ़ नहीं रही है। सुनने में आया है प्रतिदिन करीब 300 गाड़िया नेपाल जाती हैं लेकिन हम लोगों की गाड़ियां नहीं जा पा रही हैं। लंबे समय तक भारी लोड के साथ खड़े रहने से ट्रक के पहियों पर भी असर पड़ रहा है। पैसा भी खत्म हो गया है अब खाने-पीने तक की दिक्कत हो रही है।
- प्रमोद यादव, ट्रक चालक, बंगाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed